Prabhat Times

जालंधर। दिन निकलते ही जिला जालंधर से दुखदायी खबर है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित नेता के पिता सुभाष तनेजा का आज सुबह निधन हो गया।

सुभाष तनेजा कुछ समय से बीमार चल रहे थे। आज सुबह श्री सुभाष तनेजा का निधन हो गया। वरिष्ठ भाजपा नेता अमित तनेजा के पिता सुभाष तनेजा का अंतिम संस्कार दोपहर बाद 4 बजे बस्ती गुजां शमशानघाट जालंधर में किया जाएगा।

श्री सुभाष तनेजा अपने पीछे अमित तनेजा, मनीष तनेजा व वरूण तनेजा व परिवार छोड़ गए हैं। श्री सुभाष तनेजा के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, मोनू पुरी, भाजपा एस.सी. मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शीतल अगुराल, वरिष्ठ अकाली नेता एच.एस. वालिया ने गहरा शोक जताया है।