Prabhat Times
जालंधर। महानगर जालंधर से दिन निकलते ही बेहद दुःखदायी खबर सामने आई है। असूलों और सिद्धांतों के लिए हर पल डटे रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्षद रह चुके कमल शर्मा का निधन हो गया है।
वरिष्ठ भाजपा नेता कमल शर्मा को शुक्रवार आधी रात को हार्ट अटैक हुआ। उनके परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत करार दिया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के करीबी रहे कमल शर्मा पहले स्माल स्केल इंडस्ट्री पंजाब के वाईस चेयरमैन भी रहे। कमल शर्मा अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटो को छोड़ गए हैं।
वरिष्ठ भाजपा नेता कमल शर्मा के भाई एडवोकेट राकेश शर्मा ने बताया कि बीती रात वे सारा परिवार इकट्ठे ही थे। करीब 12.30 बजे वे सभी अपने अपने घर गए। आधी रात करीब 2 बजे कमल शर्मा को हार्ट अटैक हुआ। वे सभी तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
एडवोकेट राकेश शर्मा ने बताया कि कमल शर्मा की बेटी जोधपुर मे एम.एस. कर रही है। वे आज रात तक जालंधऱ पहुंचेगी। कमल शर्मा की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार रविवार को ही किया जाएगा।