Prabhat Times
जालंधर। (BJP Leader Lakhan Gandhi Arrest Amritsar Police) इस समय की बड़ी खबर जालंधर से हैं। जालंधर के भाजपा लीगल सैल के प्रधान एडवोकेट लखन गांधी को अमृतसर पुलिस ने ने गिरफ्तार कर लिया है। एडवोकेट लखन गांधी पर बलात्कार के एक मामले में आरोपी को बेल करवाने के लिए जाली दस्तावेज तैयार किए जाने के गंभीर आरोप हैं। एडवोकेट लखन गांधी की गिरफ्तारी की पुष्टि अमृतसर पुलिस अधिकारियों ने की हैं।
जानकारी के मुताबिक अमृतसर में कुछ समय पहले धारा 376-डी के अधीन केस दर्ज हुआ था। इस मामले में आरोपी की बेल करवाने के लिए जाली दस्तावेज पेश किए गए। इस संबंध में कमिश्नरेट अमृतसर में पिछले समय से जांच चल रही थी। अमृतसर थाना बी डिवीज़न में जांच के पश्चात जालंधर के भाजपा लीगल सैल के प्रधान एडवोकेट लखन गांधी के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओँ के अधीन केस दर्ज किया गया। पता चला है कि आज देर शाम केस में नामजद आरोपी एडवोकेट लखन गांधी को अमृतसर बी डिवीज़न की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि थाना बी डिवीज़न के एस.एच.ओ. ने की है।

ये भी पढ़ें