Prabhat Times
लुधियाना। (Kissan Andolan) भारतीय जनता पार्टी के लिए पंजाब में मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। केंद्र सरकार का सख्त फैसले के कारण पंजाब में भाजपा नेताओं कोे हर वर्ग द्वार जमकर घेरा जा रहा है।
आज लुधियाना में भाजयुमो के पूर्व जिला प्रधान संदीप कपूर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। संदीप कपूर मौजूदा समय में पंजाब भाजपा लीगल लेजस्लेटिव सेल के सदस्य थे। संदीप कपूर ने इस्तीफा दिए जाने का कारण किसान आंदोलन बताया है।
इस्तीफा दिए जाने संबंधी जानकारी संदीप कपूर ने अपने फेसबुक वॉल पर शेयर की। इससे पहले भी संदीप कपूर फेसबुक पर लाईव होकर पार्टी नेतृत्व को किसान आंदोलन संबंधी विचार करने के लिए कह चुके हैं।
बताया जा रहा है कि संदीप कपूर लुधियाना में कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू के खिलाफ भी भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ चुके हैं।
उधर, संदीप कपूर के इस्तीफे पर भाजपा द्वारा अधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं आई है। संदीप कपूर को पार्टी की तरफ से पिछले काफी समय से कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई थी।
संदीप कपूर काफी समय से कई कारणों के चलते पार्टी से नाराज़ चल रहे थे। बताया जा रहा है कि संदीप कपूर कुछ माह पहले इस्तीफा देने वाले पंजाब भाजपा के महासचिव मलविन्द्र सिंह कंग के संपर्क में रहे हैं।

ये भी पढ़ें