Prabhat Times
जालंधर। पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) जालंधर के वरिष्ठ नेता शिव दयाल चुघ की ट्रेन की चपेट में आने के कारण मृत्यु होने का समाचार है। शिव दयाल चुघ का शव जालंधर कैंट ईलाके में रेलवे ट्रैक मिला है। भाजपा नेता की संदिग्ध मौत को लेकर पुलिस घटना की गहराई से जांच कर रही है। इस दुःखदायी घटना की पुष्टि पूर्व सी.पी.एस. के.डी. भंडारी ने की है।
पता चला है कि आज सुबह जालंधर कैंट के रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटा शव मिला। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पहले तो पहचान नहीं हो सकी। लेकिन देर शाम जब मृतक की पहचान हुई तो हड़कंप मच गया। पता चला है कि रेलवे ट्रैक पर मिला शव भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य शिव दयाल चुघ का है। सूचना मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई।
इस बारे में पूर्व सी.पी.एस. के.डी. भंडारी ने बताया कि उन्हें भी देर शाम सूचना मिली है। शिव दयाल चुघ सुबह करीब 8 बजे घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। सुबह से उनकी तलाश की जा रही थी। के.डी. भंडारी ने घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है। उनका कहना है कि शिव दयाल चुघ की मृत्यु भाजपा के लिए बड़ा सदमा है। उधर, भाजपा नेता अमित तनेजा ने भी शोक जताया है।
इसी बीच पता चला है कि शिव दयाल चुघ पिछले काफी समय से घरेलू परेशानी में थे। कुछ साल पहले पत्नी की मौत और फिर घरेलू कारणों के कारण परेशान रहते थे। आशंका जताई जा रही है कि शिव दयाल चुघ ने सुसाईड की। लेकिन पुलिस घटना के कारणों के लेकर गहराई से तफ्तीश कर रही है।
बता दें कि अर्बन एस्टेट रहने वाले शिव दयाल चुघ  भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नगर निगम में पार्षद भी रहे हैं।

ये भी पढ़ें