Prabhat Times
Preet Suji
लुधियाना। (bjp leaders will submit memorandum after demonstration) लुधियाना में भाजपा के प्रदर्शन के दौरान उस समय तनावपूर्ण हो गया जब प्रदर्शन में पहुंचे एक निहंग ने पी.एम. नरेंद्र मोदी के बारे अपशब्द बोलने शुरू कर दिए। जिससे भाजपा वर्कर भड़क गए। माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने निहंग व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक PM मोदी के प्रति अभद्र भाषा इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति को पकड़ने के लिए जैसे ही भाजपा कार्यकर्ता दौड़े तो पुलिस ने बीच-बचाव कर उन्हें पकड़ लिया। लघु सचिवालय पर चल रहे भारतीय जनता पार्टी के धरने पर एक निहंग के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अभद्र भाषा इस्तेमाल करने से माहौल तनावपूर्ण हो गया।
भाजपा कार्यकर्ता उसे पकड़ने के लिए पीछे भागे लेकिन पुलिस ने बीचबचाव कर उन्हें रोका। अभद्र भाषा बोलने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। उन्हें जब रोका गया तो उन्होंने सचिवलाय के बाहर लगे बैरिकेड सड़क पर फेंक दिए।
पंजाब दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक होने के बाद सूबे में सियासी पारा गर्म है। भारतीय जनता पार्टी लगातार कांग्रेस सरकार के खिलाफ रोष जाहिर कर रही है। शुक्रवार को इसी कड़ी में BJP ने लुधियाना डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के सामने रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा को ज्ञापन सौंपकर सूबे में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

“प्रभात प्रीत” का नवंबर एडीशन देखने के लिए क्लिक करें

ये भी पढ़ें