Prabhat Times
जालंधर। भाजपा (BJP) जिला महिला मोर्चा के अंतर्गत आते मंडल 4 के विस्तार हेतु विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा मीनू शर्मा, महामंत्री पल्लवी वर्मा, उपप्रधान ऊषा शर्मा, मीडीया इंचार्ज अंजू डेविड, मंडल अध्यक्ष शाम सुंदर, आशीष चोपड़ा विशेष रूप से शामिल हुए।
इस दौरान किरण को सर्वसम्मति से मंडल-4 की अध्यक्ष नियुक्त किया गया व किरण भारद्वाज ने टीम की घोषणा करते हुए नीतु शर्मा को महासचिव, सोमा को सचिव, धीरज कपूर, वरिंदर कौर, आशा रानी को उपाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा।
इस अवसर पर कमलजीत, आशा रानी, स्वर्णजीत, इंदू, ज्योति, हरनाम देवी, मंदीप सुक्खी, सर्वजीत, सुखविंदर सुक्खी, सीता ठाकुर, कश्मीर कौर उपस्थित हुई।

ये भी पढ़ें