Prabhat Times
जालंधर। (BJP NGO Cell Team Jalandhar) भारतीय जनता पार्टी के एन.जी.ओ. सैल जिला जालंधर की कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। एन.जी.ओ. (NGO) सैल जालंधर के कनवीनर वरूण तनेजा द्वारा भाजपा जिला जालंधर के प्रधान सुशील शर्मा, सैल के प्रदेशाध्यक्ष निपुण शर्मा, उपाध्यक्ष हरीश शर्मा की सलाह के पश्चात टीम की घोषणा की गई है।
वरूण तनेजा ने बताया कि कार्यकारिणी में हरमीत सिंह, चंद्र मोहन भाटिया, यशधीर को उप -प्रधान, राघव महेन्द्रू, विकास शर्मा को महासचिव, पकंज जयरथ, रमेश्वर को सचिव, पकंज गुप्ता को लीगल इंचार्ज, पारुल को मीडिया इंचार्ज तथा रमेश व सुखदेव को एन.जी.ओ. (NGO) सैल की कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
वरूण तनेजा ने कहा कि उनकी टीम द्वारा पार्टी नीतियां कार्यक्रम जन जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही एन.जी.ओ. सैल द्वारा पार्टी नीति के मुताबिक समाज सेवी कार्यों में भी हिस्सा लिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें