Prabhat Times
जालंधर। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देश भर मे भाजपा द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह की शुरुआत 70 पौधे लगा कर की।
बल्टर्न पार्क में आयोजित समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा व वरिष्ठ भाजपा नेत्रियों सुखराज कौर, सीमा साहनी, सतविंदर मुल्तानी बतौर अतिथी शामिल हुई।
जिनका स्वागत भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा मीनू शर्मा के साथ रमा शर्मा, परमजीत कौर काहलों, किरण बाला, सुमन, राज अरोड़ा, पल्लवी वर्मा, सुप्रीत कलसी, प्रवीण भारती, अंजु डेविड, अणु गुप्ता, गुरप्रीत कौर पिंकी, रजनी साहनी, लीना अग्रवाल, प्रेमा, सुखबीर चट्ठा ने किया।
समारोह की शुरुआत भाजपा वरिष्ठ नेत्री सुखराज कौर, सीमा साहनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  70 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य मे सभी को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा द्वारा देशभर में सेवा सप्ताह का आयोजन कर सभी को अपने अपने जन्मदिन पर सेवा कार्य करने हेतु जागृत किया जा रहा है व इस उपलक्ष्य में जरूरतमंदो की सेवा व पौधारोपण किया जा रहा है।
भाजपा जिला प्रधान सुशील शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की कार्यशैली से युवा पीढ़ी का भविष्य उज्जवल होगा व महिला सशक्तिकरण होगा।
महिलाओं का भाजपा पूर्ण सम्मान करती है व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने मे मोदी सरकार की नीतियां सक्षम होगीं।
नीतियों अनुसार 2022 तक सभी के खुद के आवास होगें। आयुष्मान योजना से अंसख्य जरूरत मंदो को लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होने महिला शक्ती को एकजुट होकर भाजपा का परचम लहराने की अपील की।
उपप्रधान सिम्मी मुल्तानी ने कहा कि आज की नारी प्रत्येक कार्य में दक्ष है व प्रत्येक क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही है।
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा मीनू शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरे जिले को एक साथ लेकर चलेगी व विधानसभा चुनावों में भी अहम भूमिका निभाएगी।
समारोह में डायनामिक लाफिंग योग सोसाइटी बर्ल्टन पार्क के  अमित राजपाल, सतीश नागपाल, अमित गुप्ता, राजेश वधवा, अमित कटारिया, राजेश खन्ना, अजय जोशी, मन्नू भारद्वाज, हरभजन, सोनू, जग्गी, सतीश गोगी, वरिंदर चडडा, विकास खन्ना, दीपक ढींगरा, सौरव शर्मा ने भाजपा महिला मोर्चा द्वारा लगाए गए सभी पौधो के पालन व संभाल करने की जिम्मेवारी ली।

इस अवसर पर सभी बहिनों ने पौधारोपण किया व गणमान्यो सहित भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, सुखराज कौर, सीमा साहनी, सतविंदर मुल्तानी, सतीश नागपाल, अमित गुप्ता, अमित राजपाल को भी सम्मानित किया गया।

अपाहिज आश्रम व झुग्गी झोंपड़ियों में जाकर किया फ्रूट व सैंडविच वितरित

इससे पहले आज सुबह सेवा सप्ताह के अंतर्गत समाज सेवक तरसेम कपूर चेयरमैन के सफल नेतृत्व में संचालित अपाहिज आश्रम में आश्रित बुजुर्गो, महिलाओं व बच्चो को व झुग्गी झोंपड़ी के जरूरतमंद परिवारो को फल व सैंडविच वितरित कर सेवा कार्य किया गया।
इस अवसर पर भाजपा की वरिष्ठ नेत्रियां सुखराज कौर, सीमा साहनी, सतविंदर मुल्तानी, मनजीत कौर, रमा शर्मा, परमजीत कौर काहलो, किरण बाला, सुमन सोंद, राज अरोड़ा, पल्लवी वर्मा, सुप्रीत कलसी, प्रवीण भारती, अंजु डेविड, अणु गुप्ता, गुरप्रीत कौर पिंकी, रजनी साहनी, लीना ग्रेवाल, प्रेमा, सुखबीर चट्ठा, ज्योति बाला के हाथों भाजपा महिला मोर्चा जालंधर की अध्यक्षा मीनू शर्मा द्वारा फल व सैडंविच जरूरतमंदो को भेंट करबाए गए।
अध्यक्षा मीनू शर्मा ने सभी को प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जारी सेवा कार्यो में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी सहयोग दिया है।