Prabhat Times

जालंधर। पंजाब के श्री अमृतसर साहिब, बटाला, तरणतारन के आसपास के इलाक़ों मे ज़हरीली शराब की बिक्री के चलते 130 से ज्यादा मौतों के दोषियों एवं पंजाब कांग्रेस सरकार के चार विधायकों के खिलाफ कारवाई नही होने के खिलाफ पंजाब युवा भाजपा शुक्रवार सुबह घेराव करेगी। इस प्रोटेस्ट के दौरान कोविड 19 नियमों का ध्यान रखा जाएगा। रोष प्रदर्शन राज्य भर में सुबह 11 से 12 बजे तक होंगे। ये जानकारी पंजाब युवा भाजपा प्रधान भानु प्रताप राना ने दी है। पंजाब प्रधान भानु ने कहा पंजाब मे अवैध शराब, नशा तस्करी रोकने मे मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पूरी तरह से फेल साबित हुे हैं। इस अवैध कारोबार को रोकने का कार्य पंजाब पुलिस एवं एक्साइस विभाग का बनता है यह दोनो विभागों को मुख्यमंत्री खुद चला रहे है।

इतना ही नही इस नशे के अवैध कारोबार को चलाने के ज़िम्मेवार पीड़ित परिवारों ने कांग्रेस के विधायको को बताया। जिसके बाद अपनी नैतिक ज़िम्मेवारी समझते हुए पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह उनके मंत्री विधायक इस्तीफ़ा देने की बजाए कांग्रेस नेता पंजाब सरकार के सरकारी तंत्र के माध्यम से अपने आरोपी विधायकों को बचाने के चक्कर मे पीड़ित एवं पंजाब की जनता के साथ धोखा कर रही है जो युवा भाजपा नही होने देगी।

भानु ने कहा पंजाब युवा भाजपा बेबस नौजवानों एवं पीढ़ित परिवारों की आवाज़ बन उनके इंसाफ़ के लिए हर तरह का संघर्ष करेगी इसलिए कैप्टन अमरिंदर सिंह केवल पुलिस व सरकारी कर्मचारियों को नही कोंग्रेस विधायकों पर भी कारवाई करे।

भानु ने अंत मे बताया की पंजाब युवा भाजपा राजनीति के लिए नही पंजाब की जवानी को बचाने के लिए सैंकड़ों हत्याओं के दोषियों को बचाने वाले कांग्रेसी विधायकों का घेराव कर रही है। जनता को जागरुक कर पंजाब कोंग्रेस के नेताओ मंत्रियों की असलियत बताने के लिए विधायक घेरो कार्यक्रम कर रही है।