Prabhat Times
फतेहगढ़ साहिब। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से बड़ी खबर है। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के अमलोह कस्बे के तहत आने वाले गांव टिब्बी सोमवार सुबह धमाके से दहल गया। पटाखों से भरी चलती रेहड़ी में अचानक ब्लास्ट हो गया।
ब्लास्ट होने से रेहड़ी उछलकर 25 फीट दूर जा गिरी और पटाखों के ऊपर बैठे व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। हादसे में रेहड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की खबर मलोद थाना पुलिस को दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की।
मलोद थाना पुलिस के अनुसार, धमाके की यह घटना CCTV में भी कैद हुई है। जिसमें धमाका होना और रेहड़ी के उछलना साफ नजर आ रहा है। वहीं धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के घरों के दरवाजे और खिड़कियां भी टूट गईं। मृतक की पहचान हरविंदर सिंह निवासी सोमल खेड़ी (लुधियाना) के तौर पर हुई। इसी क्षेत्र का निवासी चालक सुरिंदरपाल सिंह घायल है।
पुलिस के अनुसार, जांच पड़ताल में पता चला है कि पटाखे गैर कानूनी तरीके से बनाए जाते थे। रेहड़ी में बेशक छोटे पटाखे थे, लेकिन इनमें बड़ी मात्रा में पोटाश था। पोटाश की मात्रा ज्यादा होने कारण ही धमाका हुआ।
ये भी पढ़ें