Prabhat Times

मोहाली। (blastrocket propelled grenade rpg attack mohali punjab) मोहाली ब्लास्ट ने एक बार फिर पंजाब को हिला कर रख दिया है। पंजाब पुलिस के काउंटर इंटैलीजैंस दफ्तर में किए गए हमले से हर कोई सकते में है। पंजाब पुलिस और जांच एजैंसियां सक्रियता से काम कर रही हैं।
बीती रात दफ्तर में मामूली ब्लास्ट होने का ब्यान देने वाली पंजाब पुलिस की जांच भी अब आतंकी ऐंगल की और ही दिखाई दे रही है। एन.आई.ए. सहित अन्य एजैंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।
ये तो स्पष्ट हो चुका है कि हमला आर.पी.जी. से किया गया लेकिन एक और बड़ा खुलासा ये हुआ है कि आर.पी.जी. ड्रोन के ज़रिए ही भारत में सीमा पार से पहुंचाया गया। हालांकि इस मामले में अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं है।
हमले में रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आर.पी.जी.) का प्रयोग जांच एजैंसियों के लिए चिंता का विषय है। क्योंकि अब से पहले भारत में कभी प्रयोग नहीं हुआ।
जानकारों का दावा है कि इसका प्रयोग अफगानिस्तानियों द्वारा किया जाता रहा है।

आंतकी ऐंगल से जांच

पंजाब पुलिस के मोहाली स्थित इंटेलिजेंस विंग के हेडक्वार्टर पर हमले की टेरर एंगल से भी जांच की जा रही है। रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) अटैक होने की वजह से बड़े अफसर जांच में जुटे हैं। शुरूआती जांच में यह भी पता चला है कि हेडक्वार्टर की बिल्डिंग के बाहर से ही यह हमला किया गया।
पुलिस के मुताबिक, हमला करीब 80 मीटर दूर से किया गया है। अज्ञात हमलावर पर केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद इंटेलिजेंस इलाके में CCTV फुटेज, मोबाइल टावर खंगाल रही है।

कार से घूमते दिखे दो संदिग्ध

पुलिस को हमले के वक्त बाहर एक कार घूमती दिखी है। इसी कार से अटैक किए जाने की आशंका है। हमले के बाद यह कार वहां से गायब हो गई।
उसमें 2 संदिग्ध होने की सूचना है। इसके लिए हेडक्वार्टर के सामने की पार्किंग का इस्तेमाल किए जाने की संभावना है।
इस हमले के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) भी एक्टिव हो गई है। NIA की एक टीम पंजाब इंटेलिजेंस ऑफिस आ रही है। वह भी इसकी जांच करेंगे।
पुलिस की चिंता इसलिए ज्यादा है, क्योंकि ऐसे हथियार अफगानिस्तान में इस्तेमाल होते रहे हैं। इसके अलावा रूस-यूक्रेन जंग में भी इनके इस्तेमाल की बात कही जा रही है।

अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे – भगवंत मान

सी.एम. भगवंत मान ने घटना के बाद से लगातार आला अधिकारियों के साथ संपर्क में है। मान ने कहा कि मामले की जांच पुलिस कर रही है।
इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उधर, साथ ही भगवंत मान ने पंजाब के आला अधिकारियों की बैठक अपने आवास पर बुला ली है।

RPG क्या है? क्यों टैंशन में है सुरक्षा एजैंसियां

रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) से किसी भी टैंक, बख्तरबंद गाड़ी, हेलिकॉप्टर या विमान को उड़ाया जा सकता है। इसकी रेंज 700 मीटर होती है। रॉकेट से चलने वाला ग्रेनेड कंधे पर रखकर दागा जाता है।
यह मिसाइल हथियार है जो विस्फोटक वारहेड से लैस रॉकेट लॉन्च करता है। अधिकांश RPG को एक व्यक्ति द्वारा ले जाया जा सकता है, यानी इसे अकेले कोई शख्स ऑपरेट कर सकता है। हाल ही में अफगानिस्तान में तालिबान युद्ध के दौरान इसका इस्तेमाल किया गया था।

पंजाब में हाई अलर्ट-डीजीपी

वहीं DGP वीके भावरा ने कहा कि इस हमले से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने इतना जरूर कहा कि कम दूरी से यह हमला किया गया है।
इस हमले के बाद पूरे पंजाब में हाई अलर्ट कर दिया गया है। मोहाली और उससे सटे चंडीगढ़ के बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। यहां लगातार चेकिंग चल रही है।

मोहाली ब्लास्ट कायराना हरकत – अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी यानी AAP के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मोहाली ब्लास्ट उन लोगों की कायराना हरकत है जो पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं।


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें