Prabhat Times
जालंधर। प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी जी के 70वें जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा ने पुरे पंजाब मे खून दान कैंप लगाए।
इस कड़ी के अंतर्गत जालंधर देहाती साऊथ नकोदर के शिवालय मन्दिर मे जिला भाजपा युवा मोर्चा प्रधान अरविंद चावला शैफी की अध्यक्षता मे कैंप लगाया गया।
जिसमे प्रदेश भाजपा के सचिव अनिल सच्चर,युवा मोर्चा के उप-प्रधान एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की, जिला भाजपा प्रधान सुदर्शन सोबती, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य जीवन सचदेवा, पंकज ढींगरा विशेष रूप से उपस्थित हुए।
इस अवसर पर अनिल सच्चर ने कहा पुरी दुनिया मे मोदी सर्वश्रेष्ठ नेता के रूप मे उबरे है। अब देश विदेश मे रहने वाला हर भारत वासी गर्व महसूस करता है।
क्योंकि विश्व के शक्तिशाली देश के नेता भी मोदी जी के सुझावों पर अमल कर हर स्थिति मे भारत का सहयोग कर रहे है।
इस अवसर पर प्रदेश उप-प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने जिला भाजपा युवा मोर्चा के प्रधान शैफी चावला व उनकी टीम को करोना महामारी के चलते भी सफल कार्यक्रम करने पर बधाई देते हुए कहा देश की आज़ादी एवं हर मुशकिल समय मे राष्ट्रहित के लिए सबसे आगे होकर कार्य करने वाले पंजाब के नौजवान मोदी जी के मार्गदर्शन पर चलकर पंजाब को नशामुक्त कर मज़बूत करेंगे।
जिला भाजपा प्रधान सुदर्शन सोबती ने बताया की पुरे पंजाब के हर-जिले, हर-गाँव, हर-शहर से युवाओं ने मोदी जी के जन्मदिवस पर खूनदान कर साबित कर दिया कि पंजाब के नौजवान भारत के प्रधानमंत्री पर विश्वास करते है।
जिला भाजपा युवा मोर्चा के प्रधान अमरिंदर चावला शैफी ने कहा रक्तदान कार्यक्रम को लेकर ग्रामीण देहाती इलाके के युवाओं मे काफ़ी उत्साह देखने को मिला और रक्तदान किया है।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री लाल सिंह, संजय सिंह मैसन, उप-प्रधान विजय भटनागर, राय बहादुर, अजय वर्मा, मंडल प्रधान सोमनाथ गोपाल, जिला महिला मोर्चा प्रधान सुनीता वर्मा, अमित विज, ज़िम्मी भगत, विक्की गोगना, विनय सहोता, विवेक राठौड़, जिला मीडिया कनवीनर राहुल कौशल आदि हाज़िर थे।