Prabhat Times
जालंधर। (Bliss Body Spa Police Raid) स्पा सैंटरों की आढ़ में चल रहे अवैध धंधे पर पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। आज दोपहर थाना नंबर 7 की पुलिस ने गढ़ा रोड़ पर स्थित Bliss Body Spa में छापेमारी की है। पुलिस ने मौके से 6 लड़कियां तथा 2 युवकों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक थाना नम्बर 7 की पुलिस को सूचना मिली थी कि गढ़ा रोड़ पर स्थित Bliss Body Spa खुला हुआ है तथा वहां पर लड़कियां मौजूद हैं। ये भी सूचना थी कि स्पा सैंट की आढ़ में गल्त धंधा किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने रेड करके लड़कियां और लड़कों को हिरासत में लिया है।
स्पा सैंटर में कुछ गल्त काम चल रहा था या नहीं, इस बारे में फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि सरकार के स्पष्ट निर्देश है कि राज्य में स्पा सैंटर, जिम इत्यादि नहीं खुल सकते। इसके बावजूद Bliss Body Spa खुला हुआ था। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है कि स्पा सैंटर में क्या चल रहा था। लड़कों और लड़कियों से अलग अलग पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें