मुंबई (ब्यूरो): बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। हाल ही में जाने-माने फिल्म डायरेक्टर रजत मुखर्जी के निधन की खबर आ रही है। उनका निधन बीती रात जयपुर में हुआ है।

बताया जा रहा है कि उन्हें अप्रैल महीने से ही किडनी में कुछ परेशानी थी। जिसके चलते वो अस्पताल में भर्ती हुए थे। वहीं रजत मुखर्जी के निधन की खबर ने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है।

ये खबर सुनकर अभिनेता मनोज बाजपेयी भी सदमे में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए रजत मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

बताया जा रहा है रजत मुखर्जी मुंबई में रहते हैं लेकिन लॉकडाउन होने के बाद से वो अपने शहर जयपुर पहुंच गए थे। वहीं कल रात उन्होंने अंतिम सांस ली है। वो किडनी से जुड़ी बीमारी से तो जूझ ही रहे थे लेकिन इसके साथ ही उन्हें फेफड़ों में इनफेक्शन होने की बात भी सामने आई है। निर्देशक रजत मुखर्जी अपनी फिल्म प्यार तुने क्या किया, रोड़, लव इन नेपाल और उमीद जैसी कई फिल्मों के लिए जाने जाते थे।रजत मुखर्जी के निधन पर अभिनेता मनोज बाजपेयी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा-‘मेरे दोस्त और रोड के निर्देशक, रजत मुखर्जी का आज तड़के जयपुर में बीमारी के साथ लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया !!!

रजत की आत्मा को शांति प्रदान हो!! फिर भी हम विश्वास नहीं कर सकते हैं कि हम कभी भी नहीं मिलेंगे या अपने काम पर कभी भी चर्चा नहीं करेंगे। खुश रहे जहां भी रहे।’

ये भी पढ़ें