मुंबई (ब्यूरो): कोरोना संकट के बीच बॉलीवुड से एक और बुरी खबर आई है। पता चला है कि एम.एस. धोनी, अनटोल्ड स्टोरी के एक्टर सुशांत राजपूत ने आत्महत्या कर ली है।

बिहार स्थित पटना के निवासी सुशांत ने मुंबई स्थित बांद्रा में अपने घर में आत्महत्या की। सुशांत सिंह राजपूत  ने ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के डेली सोप  में काम किया पर उनको पहचान एकता कपूर के धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली।

सुशांत राजपूत का शव उनके बैडरूम में मिला। फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

इसके बाद सुशांत को फिल्में भी मिलने लगीं,  ‘काय पो छे!’ में सुशांत मुख्य अभिनेता थे और उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई थी। इसके बाद सुशांत ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे।