Prabhat Times
जालंधर। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पंजाब (Punjab) सरकार द्वारा जारी गाइडलाईंस (Guidelines) के मुताबिक पंजाब के बार्डर सील किए जा चुके हैं। दूसरे राज्य से आने वाले व्यक्ति के पास कोरोना रिपोर्ट होनी अनिवार्य है। सरकार द्वारा की गई सख्ती का पालन पुलिस अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।
पंजाब-हिमाचल प्रदेश का बार्डर सख्ती से सील किया गया है। एस.एस.पी. नवजोत माहल के निर्देशों पर डी.एस.पी. मुकेरियां रविन्द्र सिंह तथा थाना हाज़ीपुर के एस.एच.ओ. लुमेष शर्मा बार्डर पर खुद तैनात रहे।
संपर्क करने पर डी.एस.पी. रविन्द्र सिंह ने बताया कि सरकार के स्पष्ट निर्देश है कि दूसरे राज्यों से आने वाले व्यक्ति के पास 72 घण्टे पुरानी कोरोना रिपोर्ट हो। साथ ही ढुलाई वाले वाहनों की भी चैकिंग की जाए। इन्ही निर्देशों के मुताबिक होशियारपुर के साथ लगता हिमाचल प्रदेश का बार्डर पूरी तरह से सील किया गया है।
डी.एस.पी. रविन्द्र सिंह ने बताया कि बार्डर पर पुलिस नाका 24 घण्टे चल रहा है। नाके पर कर्मचारियों को शिफ्ट डियूटी दी जा रही है। डी.एस.पी. ने नाके पर तैनात कर्मचारीियों को सख्ती और चौकसी से काम करने के निर्देश दिए। इस मौके पर ए.एस.आई. राजेन्द्र सिंह, ए.एस.आई. बलविन्द्र कुमार भी नाके पर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें