Prabhat Times
जालंधर। स्थानीय भार्गव कैंप से सटे गीता कालोनी में युवक ने अपनी कथित गर्ल फ्रैंड के घर जाकर आग लगा ली। जालंधर के ही कांशी नगर निवासी दीपक की आज सिविल अस्पताल में मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक दीपक की मां के ब्यानों पर लड़की के पिता, भाई और कुछ मोहल्ले वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक गीता कालोनी में उस समय अफरा तफरी मच गई जब आग की लपटों में घिरा एक युवक गली में आ गया। ईलाके में अफरा तफरी मच गई। युवक को गंभीर हालात में अस्पताल ले जाया गया। थाना भार्गव कैंप के एस.एच.ओ. भगवंत सिंह भुल्लर ने बताया कि दीपक 60 प्रतिशत बर्न हो गया था।
बीती रात अस्पताल के डाक्टरों ने उसे ब्यान कलमबद्ध करवाने के लिए अनफिट दिया था। आज सुबह सिविल अस्पताल में ही उसकी मृत्यु हो गई।
एस.एच.ओ. भगवंत भुल्लर ने बताया की सुबह मृतक दीपक की मां कांता ने ब्यान दर्ज करवाए हैं के दीपक का गीता कालोनी की लड़की के साथ अफेयर था। लेकिन लड़की के परिजन शादी को तैयार नहीं था। दीपक को डराया धमकाया जाता था।
एस.एच.ओ. के मुताबिक लड़की के परिजनों ने बीती रात दीपक को झांसे में लेकर घर बुला लिया और उसके बाद ये घटना हुई।
एस.एच.ओ. भगवंत भुल्लर ने बताया कि मृतक की मां के ब्यानों पर लड़की के भाई, पिता और अन्य परिजन तथा मोहल्ले के दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें