Prabhat Times

चंडीगढ़/जालंधर। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना के मरीज़ों की लगातार गिनती बढ़ती जा रही है। राज्य के कैबिनेट मंत्री तथा जालंधर के ए.सी.पी. भी कोरोना पोज़िटिव पाए गए हैं।

बीते दिन स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत करने वाले पंजाब के कैबेनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ भी कोरोना का शिकार बन चुके है।

जानकारी के मुताबिक राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ की कोरोना रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। स्वतंत्रता दिवस पर झंडे की रस्म अदा करने के लिए कांगड़ कल मानसा गए थे।

वहीं उन्होंने अपना सेंपल दिया था, जिसकी आज रिपोर्ट आ गई। राजस्व मंत्री कांगड़ के संपर्क मे आए अधिकारियों, नेताओं में हड़कंप है।

कांगड़ ने अपील की है कि जो लोग उनके संपर्क मे आए हैं वे टेस्ट करवाए और खुद को क्वांरटाइन करें। गुरप्रीत कांगड़ की रिपोर्ट पोज़िटिव आने के पश्चात हड़कंप मचा हुआ है।

पता चला है कि कांगड़ ने स्मार्ट स्कूल का उद्घाटन किया और साथ ही स्कूली बच्चो मे टाफियां तक बांटी। बताया जा रहा है कि कांगड़ ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया।

अब सेहत विभाग द्वारा कांगड़ के संपर्क में आने वाले छात्रों की भी जांच करवाने के लिए लिस्ट तैयार की जा रही है।

जालंधर के ACP भी कोरोना पोज़िटिव

उधर, जालंधर में दोपहर को कोरोना का कहर बरपा है। जालंधर कमिश्नरेट के ए.सी.पी. मुख्यालय विमलकांत समेत 10 लोगों की रिपोर्ट पोज़िटिव तथा 2 मरीज़ों की मृत्यु का समाचार है।

बता दें कि ए.सी.पी. विमलकांत पिछले दिनों में पुलिस कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट करवाने के लिए बनाई गई कमेटी मे शामिल थे।

 

विमलकांत द्वारा कोरोना महामारी के दौरान कोरोना वॉरियर की तरह कमिश्नरेट में दिन रात काम किया। ए.सी.पी. विमलकांत का कहना है कि पिछले एक दो दिन से बुखार हो रहा था। जिस कारण टेस्ट करवाया था।

फिलहाल वे अस्पताल में चिकित्सा सेवाएं ले रहे हैं। अब पहले से ठीक हैं। जालंधर मे कोविड मरीज़ों का आंकड़ा 3950 के करीब पहुंच गया है।

टांडा में कोरोना संक्रमित मरीज़ की मौत तथा 7 मरीज़ पोज़िटिव पाए गए हैं। जबकि इसी बीच पता चला है कि तपा मंडी के एक ज्यूलर के जवान बेटे की मृत्यु का भी समाचार है।