जालंधर (ब्यूरो): जालंधर के ब्रैंदरथ रोड़ पर स्थित छाबड़ा क्लेक्शन के मालिक विशाल छाबड़ा के बड़े भाई तथा छाबड़ा टेक्सटाइल के मालिक रजनीश छाबड़ा का यू.एस.ए. में देहांत हो गया।

रजनीश छाबड़ा कारोबार के सिलसिले में यू.एस.ए. गए हुए थे। यू.एस.ए. में ही अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका देहांत हो गया। रजनीश छाबड़ा (48) अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं।

रजनीश छाबड़ा के अकस्मात देहांत से शोक की लहर है। विशाल छाबड़ा ने बताया कि बड़े भाई रजनीश पिछले कुछ माह से कारोबार के सिलसिले में विदेश में थे। पहले वे कनाडा गए और फिर वहां से अमेरिका चले गए।

मृदुभाषी और मिलनसार थे रजनीश छाबड़ा

रजनीश छाबड़ा बहुत ही प्रभावी व्यक्तिव के मालिक थे। मृदुभाषी, छोटे बड़े की ईज्जत करना तथा हर पल लोगों की मदद के लिए तत्पर रहना ही रजनीश छाबड़ा का स्वभाव था। कारोबार के साथ साथ वे धार्मिक, समाजिक और राजनीतिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों की सेवा करते थे।

श्री रजनीश छाबड़ा समाज सेवा के साथ छाबड़ा बिरादरी के कार्यों में भी बहुत ही उत्साह से हिस्सा लेते थे। रजनीश छाबड़ा के निधन से व्यापारिक, धार्मिक, समाजिक वर्ग के लोग शोक में हैं।