Prabhat Times
जालंधर। पंजाब सफाई मजदूर फैडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल ने कहा है कि राजनीतिक समीकरण समय समय पर बदलते रहते हैं, लेकिन सामाजिक भाईचारा, प्यार, सदभावना हर समय रहना चाहिए।
राजनीतिक हितों की खातिर कभी भी सामाजिक भाईचारा को ताक पर नहीं रखना चाहिए।
चंदन ग्रेवाल आज जालंधर में अमृतसर के लोपोके एरिया में प्रभु राम का पूतला फूंक कर बेअदबी तथा समाज की भावनाओँ को आहत करने वाले मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।
चंदन ग्रेवाल ने कहा कि ये एक घिनौना कृत्य है। इस कृत्य को अंजाम देने वाले लोग कठोर से कठोर सजा के पात्र हैं।
चंदन ग्रेवाल ने कहा कि भारत एक ऐसा देश हैं जहां सभी धर्मों, जातियों के लोग रहते हैं।
सभी लोग सदभावना के माहौल के साथ रहते हैं। लोगों को हर धर्म की सम्मान करना चाहिए। किसी भी नागरिक की धार्मिक भावनाओँ को आहत करना घिनौना अपराध है।
चंदन ग्रेवाल ने कहा कि देश मे विभन्न राजनीतिक दल हैं और हर व्यक्ति अपने अधिकार के तहत किसी न किसी पार्टी से जुड़ा हुआ है।
लेकिन समाज एक ही है और हर कोई व्यक्ति चाहे किसी भी राजनीतिक पार्टी, धर्म को हो वे समाज में ही विचरण करता है।
चंदन ग्रेवाल ने कहा कि लोगों को अब ऐसे सोच से ऊपर उठ कर हर जाति, धर्म का सम्मान करना चाहिए।
राजनीतिक हालातों को देखते हुए समाज का माहौल खराब नहीं करना चाहिए, क्योंकि राजनीतिक समीकरण हर पल बदलते रहते हैं।
चंदन ग्रेवाल ने समाज के हर नागरिक, चाहे वे किसी भी धर्म, जाति, राजनीतिक पार्टी से संबंध रखता हो, से अपील की है कि सभी लोग हर धर्म, जाति के लोगों का सम्मान करें।
किसी भी व्यक्ति के सम्मान या धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाए। समाज में हमेश सद् भाव का माहौल बनाए रखें।