Prabhat Times
नई दिल्ली। Remo d’souza Heart Attack: मशहूर डांसर और जाने माने कोर‍ियोग्राफर रेमो ड‍िसूजा को हार्ट अटैक होने की जानकारी मिल रही है। गंभीर हालत में उन्‍हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।
कोकिलाबेन अस्‍पताल में रेमो डिसूजा की पत्‍नी लिजेल साथ हैं। जैसे ही यह खबर सामने आई तो उनके फैंस में हडकंप मच गया है। फैंस उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक रेमो डिसूजा की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई है और उनकी हालत अब स्थिर है।
रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक कब, कैसे आया इसकी जानकारी अभी नहीं लग पाई है।
बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए मशहूर रेमो डिजूजा को ‘फालतू’ और ‘एबीसीडी’ जैसी फ‍िल्‍मों के लिए जाना जाता है।
वह डांस एकेडमी भी चलाते हैं जहां हर साल कई युवा डांसर्स को प्रशिक्षण भी देते हैं।
2 अप्रैल 1972 को बंगलुरू में पैदा हुए रेमो अपने स्कूली दिनों में एक बेहद अच्छे एथलीट थे और उन्होंने उस दौरान कई अवार्ड भी अपने नाम किये थे।
रेमो डिसूजा की शादी लिजेल से हुई है जो कि एक कॉस्टयूम डिजायनर हैं। रेमो के दो बेटे हैं जिनका नाम ध्रुव और गबिरिल है।
रेमो डांस इंडिया डांस, झलक दिखलाजा और स्टार प्लस के डांस प्लस के जज भी रहे थे।
रेमो अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिये कई पुरस्‍कारों से सम्‍मानित किये जा चुके हैं। उनमें से IIFA अवार्ड्स, जी़ सिने अवार्ड्स और स्‍टार डस्‍ट अवार्ड आदि प्रमुख हैं।

ये भी पढ़ें