Prabhat Times
जालंधर। (CIA Staff Raid at Sparkle Unisex Saloon & Academy, Jalandhar) महानगर जालंधर में सी.आई.ए. स्टाफ की टीम एक बार फिर सक्रिय हो गई है।
सी.आई.ए. स्टाफ की टीम ने अर्बन एस्टेट में चल रहे स्पार्कल यूनिसेक्स सैलून एडं एकैडमी पर रेड की है।
रेड के दौरान पुलिस ने मौके से दो लड़के दो लड़कियों को हिरासत में लिया है। पुलिस को शक है कि स्पार्कल में मसाज की आढ़ में गल्त काम होते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सी.आई.ए. स्टाफ के इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह ने आज दोपहर बाद अर्बन एस्टेट फेज़-2 में स्थित स्पार्कल यूनिसेक्स सैलून एडं एकैडमी में रेड की।
पुलिस रेड से स्पा सैंटर में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से लड़के लड़कियों को हिरासत में लिया है।
सी.आई.ए. स्टाफ के इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि सैलून और एकैडमी की आढ़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।
सूचना मिलने पर थाना नम्बर 7 की पुलिस को साथ लेकर स्पार्कल स्पा सैंटर में छापेमारी की गई थी।
इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह ने बताया कि लड़के लड़कियों को हिरासत में लिया गया है। स्पा सैंटर का रिकार्ड और सी.सी.टी.वी. भी चैक की जा रही है। मामले की जांच के पश्चात ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

——————————————

Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14