चंडीगढ़ (ब्यूरो): कोरोना वायरस के खतरे और पुलिस और प्रशासन की मुश्किलों को देखते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने की तरफ से अपने मंत्रियों को सख्त हिदायतें जारी की गई हैं।

कैप्टन ने मंत्रियों के लोगों के बीच जाने पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा है कि वह 3 दिन अपने घरों में बैठ कर ही काम करें। इस समय पहले ही पुलिस और प्रशासन काफी व्यस्त हुए हैं।

जनता में जाकर उनकी मुश्किलों को और न बढ़ाया जाए। कैप्टन ने सभी मंत्रियों को 3 दिनों तक घरों में बैठ कर ही लोगों की मदद के लिए इंतजाम करन के लिए कहा है।

बता दें कि मंत्री लगातार अपने विधानसभा इलाकों में उतर कर जमीनी स्तर पर काम कर रहे थे। इस दौरान लोग भीड़ में इकठ्ठा भी होते थे।

जिसको संभालनो के लिए प्र्रशासन को सख्ती करनी पड़ रही थी। इसी को देखते हुए मुख्य मंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने यह फैसला लिया है।