Prabhat Times
चंडीगढ़। (Captain Amrinder Singh) राज्य में मोबाईल टावरों को पहुंचाए जा रहे नुकसान और दूरसंचार सेवाओं को बाधित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए सी.एम. कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।
सी.एम. कैप्टम अमरेंद्र सिंह ने पुलिस को निर्देश दिए है कि ऐसे शरारती तत्वों पर सख्त एक्शन लिया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा हैकि राज्य में किसी भी प्राईवेट या सरकारी प्रोपर्टी का नुकसान सहन नहीं किया जा सकता।
उन्होने कहा कि पिछले दिनों से लगातार लोगों से ऐसा नुकसान न करने की अपील की जा रही है।
लेकिन कुछ लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे। जिस कारण अब राज्य सरकार को एक्शन लेने को मजबूर होना पड़ रहा है।
कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य में किसी भी कीमत पर अराजकता और कानून का उल्लंघन करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती।
कैप्टन ने कहा कि कृषि बिल के विरोध में राज्य में चल रहे शांतमय प्रदर्शन पर सरकार को कोई एतराज नहीं है। न ही किसी को रोका गया।
लेकिन निजी या सरकारी प्रोपर्टी का नुकसान या आम नागरिकों को होने वाली असुविधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बता दें कि आंकड़ो के मुताबिक राज्य में 1561 मोबाईल टावर प्रभावित हुए हैं तथा 25 टावरों पर तोड़फोड़ हुई  है।
सी.एम. ने कहा कि ऐसी गतिविधियों के कारण राज्य में दूरसंचार सेवाएं ठप्प हो सकती है।
जिस कारण आम जनता और खासकर के ऑनलाइन स्टडी कर रहे छात्रों की पढ़ाई तथा कामकाज प्रभावित हो सकता है।
उधर, सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक राज्य में 1561 मोबाईल टावरों की सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिसमे से सोमवार को 32 मबाईल टावरों की बिजली सप्लाई में विघ्न के कारण 146 टावर प्रभावित हुए।
अब तक 433 टावरों की मुरम्मत हो चुकी है। प्रवक्ता के मुताबिक राज्य में 22 जिलों में 21306 मोबाईल टावर चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें