Prabhat Times
जालंधर। (Punjab CM Bhagwant Mann announced, a big sports university will be built in Jalandhar) पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने ऐलान किया है कि जालंधर में स्पोर्टस हब बनाया जाएगा। क्योंकि जालंधर एक ऐतिहासिक शहर है।
सी.एम. भगवंत मान आज जालंधऱ में बाबा भीम राव अंबेदकर की जयंती पर राज्यस्तरीय समारोह में संबोधन कर रहे थे।
जालंधर ऐतिहासिक शहर है। जालंधर के बिना हॉकी ही नहीं है। बहुत बड़ी स्पोर्टस यूनिवर्सिटी जालंधर में बनेगी। इंगलैंड के हाईकमिशन मिलने आए थे। उन्होने बताया कि तीन ओलंपिक होस्ट की है। उनसे हैल्प मांगी।
उन्होने कहा कि वहां से एक्सपर्ट भेजेंगे। जालंधर को स्पोर्टस हब बनेगा। जालंधर के बाल से गोल होते हैं। जालंधर में बने बैट से चौके छक्के लगेंगे।
संसारपुर, मिठापुर ने हाकी के क्षेत्र में पूरी दुनिया में पंजाब का नाम रोशन किया है। भगवंत मान ने जोर देकर कहा कि जालंधर को स्पोर्टस यूनिवर्सिटी बनानी है, बनानी है और बनानी ही है।
भगवंत मान ने कहा कि जालंधर को बहुत पसंद करता हूं। जालंधर से पुराना रिश्ता है। घर वालों को बिना बताए मैं जवां तरंग प्रोग्राम में गाना गाने आया था।
गाना तो नहीं गा सका, लेकिन वापस जाने पर दिक्कत हुई। रात मैने गुरू नानक मिशन चौक मे स्थित गुरूद्वारा साहिब में रात बिताई थी। सुबह होने पर वापस घर लौटा था।
भगवंत मान ने एक बार फिर स्टेज पर मौजूद एम.एल.ए. को नसीहत दी। उन्होने कहा कि वे जनता के एम.एल.ए. हैं, जिन्होने वोट नहीं भी दिए उनके भी एम.एल.ए. हैं।
ऐसा नहीं होना चाहिे कि इस गली से वोट नहीं मिले तो वहां डिवैल्पमैंट न हो। जनता को ये न कहा जाए कि उन्ही के पास जाएं, जिन्होने वोट डाले हैं।
भगवंत मान ने कहा कि वो पुराना समय था, निकल गया है। उन्होने कहा कि आज पंजाब की हर व्यक्ति महसूस कर रहा है कि उनका घर मुख्यमंत्री का घर है। भगवंत मान ने विधायकों को नसीहत दी कि सभी सेवा भावना से काम करें।
मान ने अपने संबोधन में कहा कि वक्त बलवान है, इंसान का समय कब बदल जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता है। इसलिए इंसान को हमेशा धरती से जुड़कर रहना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान विधायक शीतल अंगुराल, विधायक रमन अरोड़ा, विधायक बलकार सिंह, दिनेश ढल्ल ने स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

 


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें