Prabhat Times
जालंधर। (CM Bhagwant Mann announced, will give good news on this day) पंजाब के सी.एम. भगवंत मान पंजाबवासियों से किए गए वायदे पूरा करने के लिए दिन रात एक कर रहे हैं।
डाक्टर भीम राव अंबेदकर जयंती पर जालंधर पहुंचे सी.एम. भगवंत मान ने जालंधर में स्पोर्टस यूनिवर्सिटी बनाने का ऐलान तो किया ही, साथ ही पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होने कहा कि वे 16 अप्रैल को पंजाबवासियों को बड़ी खुशखबरी देंगे।
पत्रकार वार्ता के दौरान सी.एम. भगवंत मान के साथ विधायक शीतल अंगुराल, विधायक रमन अरोड़ा भी मौजूद रहे।भगवंत मान ने कहा कि आज भीम राव अंबेदकर जी की
जयंती है। 1956 में उनकी मृत्यु हुई, बाद में उन्हें भारत रत्न मिला। संविधान लिखा। जिसे पढ़कर, शपथ लेकर हम सब एम.एल.ए., एम.पी. प्रधानमंत्री बनते हैं। उन्ही के संविधान की बदौलत है।
संविधान में लिखा है कि हर किसी को शिक्षा का मौका मिलना चाहिए। एजुकेशन आज भी एसेट है, जो चोरी हो सकता है। प्लाट चोरी हो सकता है, कब्जा किया जा सकता है।
पैसे का नुकसान हो सकता है, बैंक क्रप्ट हो सकता है। लेकिन एजूकेशन कोई नहीं छीन सकता है।
भगवंत मान ने कहा कि एजूकेशन और हैल्थ हमारी प्राथमिकता है। अभी महीना भी नहीं हुआ शपथ लिए, हमनें वो बातें कर दी हैं, जो अभी तक किसी सरकार ने नहीं की थी।
विधायकों की पैंशन बंद हो, आर.डी.एफ. के पैसे को लेकर फैसला, जो पहले हुक्मरान थे, वो पैसा इधर उधर खर्च कर गए। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। आर.डी.एफ. का पैसे विकास पर ही खर्च होगा।
गेहूं की खरीद अच्छी चल रही है। भगवंत मान ने कहा कि पहले एक महिलों वाला राजा खेतीबाड़ी मंत्री था।
जिसे खेतीबाड़ी बारे नहीं पता था, लेकिन अब 20 फीड गहरे खड्डों से निकला हुआ पंखो की रिपेअर करने वाला खेतीबाड़ी मंत्री है।
पराली, धान का हल करेंगे। सरकारों के पास पैसे की कमी नहीं होती। नीयत की कमी होती है। हमारी नीयत साफ है।
र्फाच्यूनर गाड़ी की खरीद संबंधी मान ने कहा कि एक भी गाड़ी खरीदने संबंधी दिखा दें। परगट सिंह के पास जो गाड़ीयां वे वापस लेंगे।
अधिकारियों को दिल्ली जाने के सवाल पर भगवंत मान ने हका कि अधिकारियों को दिल्ली मैनें भेजा था। पंजाब की भलाई के लिए जहां भी भेजना पड़े व भेजेंगे। चाहे दूसरे देश ही क्यो न हो।
भगवंत मान ने कहा कि आने वाले दिनों में भी अधिकारियों को दिल्ली, गुजरात, आंध्र प्रदेश भेजूंगा। ट्रंप की पत्नी स्कूल देख कर आई थी।
  भगवंत मान ने कहा कि 16 अप्रैल को बड़ी खुशखबरी भी देंगे और जवाब  भी देंगे। मान ने पत्रकारों को कहा कि सभी कहेंगे कि अधिकारियो को भेजा करें।

Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें