Prabhat Times

चंडीगढ़। (cm bhagwant mann cabinet meeting punjab decision) राज्य के हितैषी सीएम भगवंत मान द्वारा कैबिनेट मीटिंग में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगा गई।

मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत अन्य कैबिनेट मंत्रियों को मिलने वाली ग्रांट में कटौती की गई है। मुख्यमंत्री की सालाना 50 करोड़ रुपए की ग्रांट को 37 करोड़ किया गया है। जबकि अन्य कैबिनेट मंत्रियों की ग्रांट में भी कटौती की गई।

कैबिनेट मीटिंग के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जानकारी दी कि सिंचाई विभाग की 2021-22 की वार्षिक रिपोर्ट को मंजूरी दी गई।

इसके अलावा चार कैदियों की अग्रिम रिहाई की अर्जी मंजूर की गई है। जबकि एक कैदी की रिहाई रिपोर्ट को खारिज किया गया।

12वीं कक्षा तक के स्कूलों में विजिटिंग फैकल्टी को भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावा प्रशासनिक सुधार विभाग में बीस पदों पर भर्ती की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की मोहाली यूनिट के लिए 484 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस पर करीब 60 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान है।

3 करोड़ रुपए सालाना ग्रांट मिलती थी

गौरतलब है कि AAP सरकार के पंजाब की सत्ता में आने पर कैबिनेट मंत्रियों को तीन करोड़ रुपए सालाना ग्रांट मिलती थी। लेकिन मान सरकार ने इसे घटाकर डेढ़ करोड़ कर दिया था। लेकिन अब दूसरी बार ग्रांट में कटौती की गई है।

जनहित में खर्च हो रही है ग्रांट

हरपाल चीमा ने कहा कि पिछली सरकार द्वारा ग्रांटों को पूरा लोगों पर खर्च नहीं किया जा रहा था जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार इस ग्रांट को पंजाब के लोगों पर ही खर्च कर रही है।

मोहाली में खुलेगा मैडीकल इंस्टीच्यूट

प्रशासनिक सुधार विभाग में 20 पर्दो को भी मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही मोहाली में मेडिकल इंस्टिट्यूट खोलने का ऐलान किया गया है जिस पर 60 करोड़ का खर्च आएगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग में 484 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई है।

उन्होंने कहा कि कल से खेड़ा वतन पंजाब दिया-2 का आगाज हो रहा है। उन्होंने लोगों से इसमें हिस्सा लेने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए फंड जारी कर दिया गया है इसलिए विरोधियों को धरने लगाने की जरुरत नहीं है।

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1