Prabhat Times
चंडीगढ़। (CM bhagwant mann given departments new minister) पंजाब में नए बने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। इनमें दूसरी बार विधायक बने अमन अरोड़ा को लोक संपर्क विभाग का मंत्री बनाया गया है।
अमृतसर से डॉ. इंद्रबीर निज्जर को लोकल गवर्नमेंट मंत्री बनाया गया है।
चेतन सिंह जौड़ामाजरा पंजाब का हेल्थ विभाग संभालेंगे। फौजा सिंह को फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय दिया गया है। अनमोल गगन मान पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय संभालेंगे।
सबसे अहम यह है कि स्कूल एजुकेशन को मीत हेयर से वापस ले लिया गया है। यह विभाग अब जेल और खनन मंत्री हरजोत बैंस को सौंप दिया गया है। स्कूल एजुकेशन आम आदमी पार्टी का फोकस एरिया है।
किसको क्या मंत्रालय
अमन अरोड़ा : इन्फॉर्मेशन एवं पब्लिक रिलेशन, न्यू एवं रिन्युएबल एनर्जी रिसोर्सेज, हाउसिंग एवं अर्बन डेवलपमेंट।
डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर : लोकल गवर्नमेंट, पार्लियामेंट्री अफेयर्स, लैंड एवं वाटर कंजर्वेशन, प्रशासनिक सुधार।
फौजा सिंह सरारी : फ्रीडम फाइटर्स, डिफेंस सर्विस वेलफेयर, फूड प्रोसेसिंग एवं हॉर्टिकल्चर।
चेतन सिंह जौड़ामाजरा : हेल्थ एवं फैमिली वेलफेयर, मेडिकल एजुकेशन एवं रिसर्च, इलेक्शन।
अनमोल गगन मान : पर्यटन और संस्कृति मामले, इन्वेस्टमेंट एवं प्रमोशन, लेबर और शिकायतों का निपटारा।

पढें किसे मिला कौन सा विभाग

ये भी पढ़ें