Prabhat Times
चंडीगढ़। (cm bhagwant mann statement arrest of former minister ashu) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री की गिरफ्तारी पर कहा कि कानून ने अपना काम किया है।
राजनीतिक बदलाखोरी के आरोपों को उन्होंने नकारा। कहा कि उनकी पार्टी राजनीतिक बदलाखोरी से कोई काम नहीं करती है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी पार्टी ने चुनाव से पहले लोगों से वादा किया था कि जिन्होंने पंजाब का खजाना लूटा है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
जनता को उनके एक-एक पैसे का हिसाब दिया जाएगा। जनता के पैसे लूटकर मौज करने वालों पकड़ा जाएगा। उनसे एक-एक पैसे का हिसाब लिया जाएगा।
भगवंत मान ने कहा कि यह गिरफ्तारी भी इसी कड़ी का हिस्सा है। कानून अपना काम कर रहा है। कौन-कौन नेता व अधिकारी इसमें शामिल हैं इसके बारे में पता किया जा रहा है। यह राजनीतिक बदलाखोरी नहीं है। कानून अपने हिसाब से काम कर रहा है।
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि गत दिवस कांग्रेस नेताओं ने विजिलेंस दफ्तर के बाहर आकर प्रदर्शन किया। इस
दौरान ये नेता कह रहे थे उन्हें पकड़ लो। अब जब विजिलेंस ने अपना काम किया तो कह रहे हैं कि उन्हें क्यों पकड़ा है।
पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू कह रहे हैं कि बिना कागज पत्र के विजिलेंस की टीम आई थी।
इस पर सीएम ने इतना कहकर अपनी बात समाप्त कर दी कि कबीरा तेरी झोपड़ी, गल कटीयन के पास। जैसी करनी वैसे भरनी, तू क्यों भया उदास।
बता दें, पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने गत देर सायं पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को अनाज की ढुलाई के साथ संबंधित टेंडर घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के वक्त आशु एक सैलून में अपने बाल कटवा रहे थे। इस संबंध में 16 अगस्त 2022 को एफआइआर नंबर 11 के अंतर्गत विजिलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले में मुलजिम तेलू राम को विजीलेंस द्वारा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। वह इस समय पर पुलिस रिमांड पर है।
विजिलेंस की जांच के दौरान मुलजिम तेलूराम ने बताया है कि वह सीजन 2020- 21 के लिए टेंडर प्राप्त करने के लिए भारत भूषण आशु को उनके पीए मीनू मल्होत्रा के माध्यम से मिला था, जिसने उसको राकेश कुमार सिंगला, डिप्टी डायरेक्टर ख़ाद्य और सिविल सप्लाइज को मिलने के लिए कहा था।
सिंगला टेंडरों के लिए विभागीय मुख्य विजिलेंस कमेटी के चेयरमैन होने के नाते पूरे पंजाब के इंचार्ज थे और पूर्व मंत्री के निर्देशों पर कार्रवाई कर रहे थे।

देखें वीडियो

खबरें ये भी हैं….


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14