Prabhat Times
चंडीगढ़। (cm bhagwant mann warning to mla over joining bjp party) पंजाब विधानसभा में CM भगवंत मान ने भाजपा में शामिल होने वालों के लिए चेतावनी जारी कर दी। उन्होंने कहा कि चाहे किसी बड़ी सत्ताधारी पार्टी में चले जाओ, कार्रवाई से नहीं बचेंगे।
उनका सीधा इशारा भाजपा की तरफ था। वह भी जेल की तरफ आएंगे। उसका कार्रवाई से कोई मतलब नहीं है।
हाल ही में कांग्रेस के 4 पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू, शाम सुंदर अरोड़ा, राजकुमार वेरका और गुरप्रीत कांगड़ भाजपा में शामिल हुए थे।
मान ने तंज भी कसा कि कुछ पूर्व मंत्री हाईकोर्ट जा रहे हैं। सरकार ने उनका नाम तक नहीं लिया। इसका मतलब उन्होंने कुछ किया है।
सरकार भ्रष्टाचार करने वाले किसी भी नेता, रसूखदार या ब्यूरोक्रेट्स यानी अफसर को नहीं छोड़ेगी।

खजाने का लूटा पैसा वसूलेंगे

CM मान ने कहा कि जिन लोगों ने पंजाब का पैसा लूटा, उनसे वसूली की जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी पूछ रहे हैं कि पंजाब के विकास के लिए पैसा कहां से आएगा?। यह उन लोगों से भी आएगा, जिन्होंने सरकारी खजाने को लूटा है।

बजट में विरोधियों को कमियां ढूंढने में मशक्कत करनी पड़ी

CM भगवंत मान ने कहा कि वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने इतना अच्छा बजट बनाया कि विरोधियों को कमियां ढूंढने में मशक्कत करनी पड़ रही है।
मान ने कहा कि हम पैसे जहां से मर्जी लाएं, लेकिन 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे। उन्होंने कहा कि 36 हजार कर्मचारी पक्के करने की बात कही गई लेकिन फाइल गवर्नर ऑफिस में पड़ी हुई थी।

हालात सुधरते ही देंगे महिलाओं को 1000 रुपए

सीएम मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने महिलाओं से जो वादा किया था, उसे पूरा किया जाएगा। सरकार के पास संशाधन होते ही पहला काम महिलाओं को 1 हजार रुपए प्रतिमाह देने का किया जाएगा।

8000 कर्ज लिया और 10,500 करोड़ का कर्ज चुकाया

पंजाब के वित्त मंत्री ने विधानसभा में बताया कि 3 महीने में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने 8 हजार करोड़ का कर्ज लिया है।
हालांकि सरकार ने 10,500 करोड़ का कर्ज वापस भी लौटाया है। जितना कर्जा लिया, उससे 2500 करोड़ ज्यादा वापस किया।
उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार को भी घेरा। चीमा ने कहा कि साल 2020-21 में 42 हजार 386 करोड़ कर्ज लिया गया। 2021-22 में 41 हजार 83 करोड़ कर्ज लिया गया।
पंजाब सरकार की कर्ज लेने की लिमिट 55 हजार करोड़ है लेकिन हमारी सरकार ने तय किया है कि साल में 35 हजार करोड़ से ज्यादा कर्ज नहीं लेंगे। इस दौरान 36 हजार करोड़ कर्ज वापस भी करेंगे।

ये भी पढ़ें