Prabhat Times
चंडीगढ़। (CM Charanjit Channi press Confrence Ashu bangad mohinder kaypee) सुबह आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले फिरोज़पुर देहात के उम्मीदवार आशु बांगड़ ने देर शाम कांग्रेस ज्वाइन कर ली। आशु बांगड़ का स्वागत करते हुए पंजाब के सी.एम. चरणजीच चन्नी ने कहा कि आशु बांगड़ को चुनाव लड़ाए जाएंगे। साथ पूर्व मंत्री मोहिन्द्र सिंह के.पी. के बारे में पूछे जाने पर सी.एम. चन्नी ने कहा कि उनका नाराजगी जायज है। पार्टी उनके बारे में गंभीरता से विचार कर रही है।
बता दें कि आम आदमी पार्टी के फिरोजपुर देहात से उम्मीदवार आशु बांगड़ ने सुबह पार्टी छोड़ दी थी। उन्होने पार्टी हाईकमान और राघव चड्डा पर गंभीर आरोप लगाए। देर शाम पत्रकार वार्ता के दौरान सी.एम. चरणजीत सिंह चन्नी की मौजूदगी मे आशु बांगड़ ने कांग्रेस ज्वाईन की। सी.एम चन्नी ने कहा कि आशु बांगड़ को चुनाव लड़वाएंगे। भाई डाक्टर मनोहर सिंह की नाराजगी संबंधी सी.एम. चन्नी ने कहा कि उनके गुरप्रीत सिंह जीपी के साथ पुराने मतभेद हैं। वे भी जल्द दूर किए जाएंगे।

टिकट आबंटन के बाद चल रही है कांग्रेस में तकरार

उधर टिकटों के आबंटन को लेकर विवाद लगातार चल रहा है। सी.एम. चन्नी ने घोषणा की है कि आशु बांगड़ को चुनाव लड़वाएंगे, लेकिन किस सीट से फिलहाल घोषणा नहीं की गई है। संभव है कि आशु बांगड़ को एडजस्ट करने के लिए किसी और संभवतः सत्कार कौर की टिकट कट सकती है।

5 घण्टे हुई मीटिंग फिलहाल नहीं माने के.पी.

बता दें कि मोहिन्द्र सिंह के.पी. को लेकर भी कांग्रेस हाईकमान काफी चौकस है। मोहिन्द्र सिंह के.पी. द्वारा नाराजगी जताने के पश्चात उन्हें डाक्टर राज कुमार वेरका उन्हें लेकर सी.एम. चन्नी के घर गए थे। बताया जा रहा है कि लगभग 5 घण्टे तक वार्तालाप हुआ। लेकिन फिलहाल कोई नतीज़ा नहीं निकला है।
उधर, मोहिन्द्र सिंह के.पी. साफ कर चुके हैं कि वे चुनाव लड़ेंगे, और लड़ेंगे भी जालंधर वैस्ट से। ऐसी स्थिति में स्पष्ट है कि कांग्रेस मौजूदा विधायक सुशील रिंकू की टिकट काट नहीं सकती। अगर के.पी. अपनी बात पर अड़िग रहते हैं तो उनके लिए आजाद या फिर भाजपा के साथ जुड़ना पड़ेगा। फिलहाल इस मामले में मोहिन्द्र सिंह केपी द्वारा अधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जा रहा है।

ये भी पढ़ें