Prabhat Times
चंडीगढ़। (CM Launches First of its Kind Flagship Program ‘LOK MILNI’) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लोगों की शिकायतों का मौके पर निपटारा करने के लिए अपनी सरकार के पहले निवेकले प्रोग्राम ’लोक मिलनी’ का आग़ाज़ किया।
यहाँ पंजाब भवन में इस प्रोग्राम की शुरूआत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह मेरी सरकार का एक विनम्र सा प्रयास है जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि हम लोगों को उनके लंबे समय से लटकते प्रशासनिक मुद्दों को हल करने के लिए सहूलतें उपलब्ध कर सकें।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रोग्राम का मकसद लोगों की शिकायतों के तत्काल निपटाने को यकीनी बनाना है।
भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार के उच्च अधिकारी इस ’लोक मिलनी’ के दौरान उनके साथ हैं जिससे लोगों की तरफ से उठाए गए मामलों का मौके पर ही निपटारा किया जाये।
भगवंत मान ने कहा कि इस पहल का मकसद यह यकीनी बनाना है कि लोगों को अपने काम करवाने के लिए परेशान न होना पड़े।
पंजाब भवन में इस ‘लोक मिलनी’ दौरान 61 शिकायतकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के आगे अपनी शिकायतें रखी।
उन्होंने इस मौके पर उपस्थित अलग-अलग विभागों के उच्च अधिकारियों को हिदायत की कि इन शिकायतों का समयबद्ध और नतीजा प्रमुख ढंग से तुरंत निपटारा करना यकीनी बनाया जाये।
भगवंत मान ने कहा कि वह हर हफ़्ते निजी तौर पर इन शिकायतों की प्रगति की निगरानी करेंगे। उन्होंने कहा कि इस काम की प्रक्रिया में किसी भी तरह की ढील को किसी भी कीमत पर बरदाश्त नहीं किया जायेगा।
इस दौरान एक शिकायत का निपटारा करते हुये मुख्यमंत्री ने सामाजिक न्याय और सशक्तिकरन विभाग को योग्य लाभार्थियों को ‘शगुन स्कीम’ के लम्बित बकाए तुरंत जारी करने के लिए कहा।
एक अन्य शिकायत पर भगवंत मान ने जल स्रोत विभाग को यह यकीनी बनाने के लिए कहा कि हरेक लाभार्थी को बिना किसी पक्षपात के पीने वाले पानी की सप्लाई की जाये।
डॉ. सीमा रानी, जिसके पति का करीब दो साल पहले कोविड-19 महामारी के दौरान देहांत हो गया था, की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि वह सरकार की नीति अनुसार उसे जल्दी से जल्दी नौकरी देने को यकीनी बनाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नशे की बीमारी के प्रति असहनीय व्यवहार अपना रही है और इस कुरीति का राज्य में से सफाया किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा का निष्पक्ष और पारदर्शी नतीजा जल्द ही घोषित किया जायेगा और चयनित उम्मीदवारों को जल्द ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
भगवंत मान ने लोगों की शिकायतों के तुरंत निपटारे के लिए अलग-अलग विभागों को कई हिदायतें भी जारी की।
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ ’लोक मिलनी’ में शामिल हुए लोगों ने नागरिकों को तुरंत राहत देने के लिए भगवंत मान सरकार के इस नेक और जन हितैषी पहल की सराहना की।
इस मौके पर मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस वी.के.भावरा, अतिरिक्त मुख्य सचिव सीमा जैन, सरबजीत सिंह, अनुराग अग्रवाल और अनुराग वर्मा, प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह, आर.के.गैंटा, अलोक शेखर, विवेक प्रताप सिंह, सचिव गुरकिरत किरपाल सिंह, सुमेध सिंह गुर्जर और अजोए शर्मा आदि भी उपस्थित थे।

CM ने तरस के आधार पर नौकरियों के लिए 57 नियुक्ति पत्र सौंपे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज स्थानीय निकाय और पुलिस विभागों में तरस के आधार पर नियुक्त हुए 57 व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
पंजाब भवन में तरस के आधार पर नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र सौंपते हुये मुख्यमंत्री ने उनके कॅरियर की सफलता और बेहतर भविष्य की कामना की।
उन्होंने बताया कि इन 57 नियुक्तियों में से 50 स्थानीय निकाय विभाग से जबकि 7 पुलिस विभाग से सम्बन्धित हैं।
भगवंत मान ने कहा कि आज नियुक्त हुए नौजवानों को रोटी-रोज़ी कमाने वाले पारिवारिक सदस्य के गुज़रने के बाद कई कठिनाईयों में से गुज़रना पड़ा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके नज़दीकियों का चल जाना अपूर्णीय कमी है और इसकी पूर्ति नहीं की जा सकती।
हालाँकि, भगवंत मान ने कहा कि यह नियुक्तियाँ इन परिवारों के दुख घटाने में सहायक होने के साथ-साथ उनको मान-इज्जत और सम्मानजनक ढंग से जीवन गुजारने में मददगार साबित होंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले ही सभी विभागों को तरस के आधार पर नियुक्तियों के लिए पद भरने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए कहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 26,754 पद भरने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती मुहिम शुरू की है।
भगवंत मान ने कहा कि वह पहले ही विभिन्न विभागों को इन पदों को भरने की प्रक्रिया तेज करने के लिए कह चुके हैं।
उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार इन पदों को भरने की प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से सम्पूर्ण करने के लिए वचनबद्ध है।
इस मौके पर अन्यों के इलावा मुख्य सचिव अनिरुद्ध् तिवारी, डी.जी.पी. वी.के. भावरा, प्रमुख स्थानीय निकाय विवेक प्रताप सिंह और मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव रवि भगत उपस्थित थे।

लोगों ने किया हंगामा

पंजाब सीएम भगवंत मान ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में लोगों की मुश्किलें सुनी। इस दौरान सिर्फ उन्हीं लोगों को एंट्र्री दी गई, जिनके नाम पुलिस वालों की लिस्ट में थे। जिस वजह से बाहर लोगों ने हंगामा और प्रदर्शन किया।
लोगों ने इस लोक मिलनी को खुला न्यौता समझा और फरियाद लेकर पहुंच गए। हालांकि उन्हें बाहर ही रोक दिया गया।
लोगों ने कहा कि अगर सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही एंट्री देनी थी तो इसके बारे में सरकार को पहले ही स्पष्ट करना चाहिए था।
बाहर बवाल होने का पता चलने पर अफसरों ने लोगों से शिकायतें ले ली और अगली बार मिलवाने का भरोसा दिया।

Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें