Prabhat Times
चंडीगढ़। (CM launches Punjab Police’s Public Grievances Redressal Portal) पंजाबवासियों की समस्याएं दूर करने के लिए प्रयासरत पंजाब के सी.एम. भगवंत मान द्वारा एक और बड़ी राहत दी गई है। पंजाब के सी.एम. भगंवत मान द्वारा ई-गवर्नस की तरफ एक और बड़ा कदम उठाते हुए शिकायत निवारण पोर्टल लांच किया है।
लोगों को फायदा ये होगा कि अब लोगों को पुलिस थानों या अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। लोग घर बैठे ही ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। और उस पर निर्धारित अवधि में कार्रवाई को यकीनी बनाया जाएगा।

सी.एम. ने किया ये ट्वीट

इस बारे जानकारी सी.एम. भगवंत मान ने खुद एक टवीट के जरिए दी है। भगवंत मान ने अपने टवीट में कहा है कि ”ई गवर्नैंस की तरफ एक और कदम, पंजाबियों के लिए बड़ी राहत..अब पंजाब पुलिस से आप घर बैठे आनलाईन अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। साथ ही शिकायत दर्ज करवाते समय होने वाले परेशानियों से भी निजात मिलेगी..। पंजाबियों की हर सुविधा के लिए आपकी सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है..”।

घर बैठे कर सकेंगे शिकायत और जान सकेंगे स्टेटस

सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि इस का उद्देश्य लोगों को घर बैठे ही कंप्यूटर के एक क्लिक से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करना, शिकायत पर होई कार्रवाई पर नज़र रखने के साथ साथ रिपोर्ट हासिल करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
सी.एम. भगवंत मान ने नागरिकों को सुविधाएं मुहैया करवाने की शपथ को दोहराते हुए कहा कि लोगों को पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। लोग Pgd.punjabpolice.gov.in इस पोर्टल पर शिकायत कर सकेंगें।

जांच अधिकारियों की होगी जवाबदेही तय

इस पोर्टल पर आने वाली शिकायत को ट्रांसपेरेंसी और निर्धारित समायवधि में इंसाफ दिया जा सकेगा। सी.एम. ने कहा कि जांच अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। जिससे शिकायतों को कार्रवाई न करने और बिना वजह केस को लटकाने वाले की सूरत में दोषी पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।
सी.एम. ने कहा कि इस वेबसाइट पर शिकायतकर्ता अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करवाना होगा। जिस पर उसके नंबर का अकाउंट बनेगा और पासवर्ड मिलेगी। ताकि शिकायतकर्ता अपनी शिकायत के स्टेटस के बारे में किसी भी समय जानकारी ले सके।

ये भी पढ़ें


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14