Prabhat Times
जालंधर। (CM pays obeisance at Dera Baba Murad Shah and Darbar Almast Bapu Lal Badshah) पंजाब के सी.एम. चरणजीत सिंह चन्नी ने आज यहां डेरा बाबा मुराद शाह एवं दरबार अलमस्त बापू लाल बादशाह में माथा टेका और पंजाब व पंजाबियत की तरक्की और खुशहाली की कामना की।
शाहकोट के विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह समरा, पूर्व विधायक कंवलजीत सिंह लाली सहित डेरा बाबा मुराद शाह पहुंचे सी.एम. चरणजीत चन्नी नतमस्तक हुए और पंजाब की और बेहतर तरीके से सेवा करने के लिए दुआ की।
डेरे के ट्रस्टियों की तरफ से सी.एम. चन्नी को शॉल भेंट की गई। इस दौरान सी.एम. चन्नी ने पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से आई संगत से मुलाकात और बातचीत भी की। इसके उपरांत सी.एम. चन्नी द्वारा दरबार में चाय का लंगर भी ग्रहण किया।इस दौरान सी.एम. चन्नी ने दरबार अलमस्त बापू लाल बादशाह में भी माथा टेका। उन्होने पंजाब में शांति और खुशहाली की कामना की। दरबार के मुख्य सेवक और लोक सभा मैंबर हंस राज हंस और अन्य शख्सियतों समेत मुख्यमंत्री ने लंगर भी ग्रहण किया।
इस मौके पर सी.एम. चन्नी द्वारा दोनो धार्मिक स्थलों पर 11-11 लाख रूपए की ग्रांट देने का ऐलान किया। इस अवसर पर आई.जी. जालंधर ज़ोन जी.एस. ढिल्लों, डी.सी. घनश्याम थौरी, जालंधर देहात के एस.एस.पी. सतिन्द्र सिंह, अश्विन भल्ला, सोनू ढेसी व अन्य मौजूद रहे।
“प्रभात प्रीत” का नवंबर एडीशन देखने के लिए क्लिक करें

ये भी पढ़ें