Prabhat Times
जालंधर। (Computerised land record Emplyee welfare Association punjab) डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड पंजाब, जालंधर में कंप्यूटराइज्ड लैंड रिकॉर्ड एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन, सटेट लेवल कमेटी पंजाब के सदस्यों ने शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन किया। सटेट लेवल यूनियन के फैसले के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि अगर कर्मचारियों की जायज मांगों को नजरअंदाज किया गया तो संघर्ष और भी तेज किया जाएगा।
कंप्यूटराइज्ड लैंड रिकॉर्ड एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की सटेट लेवल यूनियन के फैसले के अनुसार डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड पंजाब, जालंधर के दफ्तर में शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन किया गयाl इस धरना प्रदर्शन पर कुलदीप सिंह, दविंदर सिंह, सतिंदर सिंह, परतीक सिंह बेदी, गगनदीप सिंह, विनीत मेहरा, परमिंदर सिंह, संदीप कुमार व पंजाब के अलग-अलग जिलो के (PLRS) पी.एल.आर.एस. के समूह कर्मचारी उपस्थित रहे।
कंप्यूटराइज्ड लैंड रिकॉर्ड एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन स्टेट लेवल कमेटी के सदस्यों ने माननीय डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड पंजाब से मुलाकात करके उनको सारे मामले के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि अप्रैल 2020 और अप्रैल 2021 से उनका बकाया इंक्रीमेंट अभी तक पंजाब लैंड रिकॉर्ड सोसाइटी की तरफ से उनको नहीं दिया गया। बता दे की पी.एल.आर.एस. को दिया जाने वाला वार्षिक इन्क्रीमैंट सोसायटी के अपने लाभ में से दिया जाता है जिससे सरकार पर इसका कोई वित्तीय भार नहीं पड़ता l
डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड, पंजाब के भरोसा देने पर कंप्यूटराइज्ड लैंड रिकॉर्ड एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन स्टेट लेवल कमेटी के सदस्यों द्वारा राजस्व मंत्री, पंजाब (दीनानगर, गुरदासपुर) के क्षेत्र में 03 दिसंबर को होने वाले राज्य स्तरीय शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन को 07 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि अगर कर्मचारियों की जायज मांगों को नजरअंदाज किया गया तो संघर्ष और भी तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 साल का बकाया इंक्रीमेंट ना मिलने के कारण पी.एल.आर.एस. के मुलाजिमों में भारी रोष पाया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह और सदस्यों की मौजूदगी में सर्वसम्मिति से प्रस्ताव पास हुआ है कि जब तक पंजाब सरकार/मैनेजमेंट की तरफ से कर्मचारियों का पिछले दो सालों से लंबित उनका इंक्रीमेंट जारी नहीं किया जाता तब तक पंजाब लैंड रिकॉर्ड्स सोसाइटी के सभी कर्मचारियों द्वारा सामूहिक अवकाश ले कर पंजाब लैंड रिकॉर्ड सोसाइटी, स्पोर्ट्स कॉलेज, जालंधर के दफ्तर मे राज्य स्तरीय शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन जारी रखा जाएगा और हर तरह की रिपोर्ट संबंधी कामो को भी बंद किया जाएगा।

“प्रभात प्रीत” का नवंबर एडीशन देखने के लिए क्लिक करें

ये भी पढ़ें