Prabhat Times
पठानकोट। शिरोमणि अकाली दल सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) पंजाब में विरोधी राजनीतिक दलों को लगातार झटके दे रहे हैं। भाजपा के कई नेताओं को शिअद ज्वाईन करवाने के बाद आज एक बार फिर सुखबीर बादल ने कांग्रेस को करारा झटका दिया है।
शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल की मौजूदगी में पठानकोट में कांग्रेस के पूर्व विधायक अशोक शर्मा ने कांंग्रेस को अलविदा कह दिया है। पूर्व विधायक ने अकाली दल में ज्वाईन किया है।
अशोक शर्मा ने अपने साथियों के साथ सुखबीर बादल का हाथ थामा। चंडीगढ़ में हुए कार्यक्रम के दौरान सुखबीर बादल ने अशोक शर्मा व उनके साथियों का शिअद में स्वागत किया और सिरोपा पहनाया।

ये भी पढ़ें