Prabhat Times
जालंधर। महानगर की तहसील जालंधर में फैले कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ जालंधर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलिल बाहरी ने मोर्चा खोल दिया है।
तहसील में रजिस्ट्री करवाने, दस्तावेज रजिस्टर करवाने, अटार्नी इत्यादि संबंधित कामों को लेकर जनता से लूट करने वाले अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों का नेक्सेस ब्रेक करने के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलिल बाहरी ने काम शुरू कर दिया है।
सलिल बाहरी द्वारा पब्लिक इनफॉरमेशन आफिसर, प्रशासकीय कांपलैक्स से आर.टी.आई. मे तहसील 1 और 2 में दस्तावेज रजिस्टर्ड संबंधी कई जानकारियां मांगी है।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलिल बाहरी ने बताया कि तहसील कांपलैक्स भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। आम पब्लिक को अपने कामों के लिए धक्के खाने पड़ते हैं।
सलिल बाहरी ने खुलासा किया कि तहसील काम्पलैक्स मे अधिकारियों, कर्मचारियों से लेकर कुछ प्राईवेट लोगों का नेक्सेस बन चुका है। जो कि तहसील में आने वाले हर व्यक्ति को अपने जाल मे फांस कर भ्रष्टाचार फैलाते हैं।
सलिल बाहरी ने बताया कि उन्हें पिछले काफी समय से ऐसी सूचनाएं मिल रही थी कि तहसील में दस्तावेज रजिस्टर्ड करवाने के लिए धक्के खाने पड़ते हैं। अधिकारियों द्वारा कानून नियमों को अपनी भ्रष्टाचार की ढाल बना रखा है।
अगर तो आम पब्लिक अधिकारियो, कर्मचारियों के मुताबिक काम करवाने के लिए मान जाता है तो ठीक, नहीं तो वहां एक ही सीट पर जमे बैठे अधिकारियों द्वारा नियमों की किताब दिखा कर लोगो को परेशान किया जाता है। सलिल बाहरी ने कहा कि अब ऐसा नहीं होगा।

उन्होने कहा कि उनके द्वारा तहसील में 2 अगस्त 2019 से लेकर 3 सितंबर 2020 तक तहसील में रजिस्टर्ड होने वाली सेल डीड की जानकारी आर.टी.आई. में मांगी है। पूछा गया है कि कितनी रजिस्टर्ड हुई हैं और किन नियमों के तहत की गई हैं।
सलिल बाहरी ने कहा कि जानकारियों जुटाने के पश्चात लोगों से हो रही लूट का मामला पंजाब के सी.एम. कैप्टन अमरेंद्र सिंह तक पहुंचाया जाएगा।