Prabhat Times
लुधियाना। बीते दिन लुधियाना में हुए जब्रदस्त कोरोना ब्लास्ट के बाद डी.सी. वीरेन्द्र शर्मा ने बड़ा फैसला लिया है। डी.सी. वीरेन्द्र शर्मा ने कोरोना से ज्यादा प्रभावित ईलाकों में आज शाम से कंटेनमैंट ज़ोन घोषित किया है। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इन कंटेनमैंट ज़ोन एरिया में लॉकडाउन जैसी सख्ती रहेगी।
बता दें कि बीते दिन सिर्फ लुधियाना में 943 मरीज़ों की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई थी और 9 लोगों की मृत्यु हुई थी। जिसमें से 835 मरीज़ लुधियाना जिले के थे। लुधियाना में बदत्तर होते हालात के पश्चात आज डी.सी. वीरेन्द्र शर्मा ने अति प्रभावित ईलाके अर्बन एस्टेट-1, 2, डुगरी से आज रात 9 बजे से कंटेनमैंट ज़ोन घोषित कर दिया गया है।
डी.सी. वीरेन्द्र शर्मा ने कहा है कि अगले आदेशों तक ये ईलाके कंटेनमैंट ज़ोन ही रहेंगे। डी.सी. के मुताबिक पिछले दिनों में इन ईलाकों में 70 के करीब केस सामने आए हैं। हालातों को देखते हुए इन ईलाकों को कंटेनमैंट ज़ोन घोषित किया गया है। प्रशासन द्वारा इन ईलाकों में रहने वाले लोगों को निर्देश दिए हैं कि वे शाम तक अपने जरूरत की वस्तुएँ एकत्र कर लें। ये ईलाके अगले आदेशों तक 100 प्रतिशत सील किए जाएंगे। 
ये भी पढ़ें