Prabhat Times
जालंधर। कोरोना जानलेवा हो चुका है। रोजाना कोरोना के हालात बदल रहे हैं। कभी रफ्तार कम होती है तो कभी एक दम से तेज। आज भी कोरोना के हॉट स्पाट शहर जालंधर लुधियाना में कोरोना का कहर बरपा है। बेशक पॉजिटिव केस पिछले दिनों की तुलना में कम आए हैं, लेकिन मृत्यु का आंकड़ा डरावना है। लुधियाना में आज शुक्रवार को 31 तथा जालंधर मे 10 मरीज़ों की मृत्यु का समाचार है।
लुधियना से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 24 घण्टे के दौरान लुधियाना में 31 मरीज़ों की मृत्यु हुई है। जबकि 1615 मरीज़ों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। 31 मृतकों में 20 मरीज़ जिला लुधियाना के हैं तथा अन्य मरीज़ दूसरे जिलों के हैं।
जालंधर मे भी आज लगभग 550 मरीज़ों की रिपोर्ट पॉजिटिव है तथा 10 मरीज़ों की मृत्यु हुई है। 550 में से करीब 505 मरीज़ जिला जालंधर के हैं। बता दें कि बीते दिन जालंधर में पहली बार 900 से ज्यादा मरीज़ों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी।
पठानकोट में आज 436 मरीज़ों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है जबकि 6 मरीज़ों की मृत्यु की सूचना है। होशियारपुर मे भी 7 मरीज़ों ने दम तोड़ा है। जबकि 266 मरीज़ो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिरोज़पुर मे भी 7 मरीज़ो ने दम तोड़ दिया है तथा 306 मरीज़ों की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
बीते दिन पंजाब में 156 मरीज़ों की मृत्यु हो गई थी और 8793 मरीज़ों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

ये भी पढ़ें