जालंधर (ब्यूरो): महानगर जालंधर से दोपहर बाद बुरी खबर मिली है। रेड ज़ोन में चल रहे जालंधऱ में कोरोना वायरस से पीड़ित एक व्यक्ति की मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ है।जालंधर के बस्ती गुजां निवासी सहदेव पिछले कुछ दिनों से बीमार था। उसका इलाज प्राईवेट अस्पताल में चल रहा था। हालात बिगड़ने के कारण उसका कोरोना टेस्ट करवाया गया।

लेकिन कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आने से पहले ही सहदेव की मृत्यु हो गई। सहदेव मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

सहदेव की रिपोर्ट पोज़िटिव आने से जालंधऱ में कोरोना मरीजों की संख्या 64 है। पंजाब मृतकों की संख्या 18 तथा इस आंकड़े में से तीन मृत्यु जालंधर में हुई हैं।