Prabhat Times

जालंधर। महानगर के सिविल अस्पताल से बड़ी खबर है। पता चला है कि पिछले दिनों से सिविल अस्पताल में एडमिट कुख्यात ड्रग तस्कर अस्पताल से फरार हो गया है। ड्रग तस्कर की कोरोना रिपोर्ट पिछले दिनों पोज़िटिव आई थी।

जालंधर के थाना नंबर 4 की पुलिस ने कैदी सुखबीर सिंह वासी गांव मल्लियां, नकोदर के खिलाफ केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी मिली है कि सुखबीर सुक्खी को पुलिस ने ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी से भारी मात्रा में ड्रग बरामद हुए थे।

अदालत में सुनवाई के दौरान आरोपी सुखबीर सिंह को 10 साल की सजा हो गई। वे कपूरथला जेल में सजा काट रहा था।

पिछले महीनों से चल रही कोरोना महामारी में करीब दो सप्ताह पहले सुखबीर को जेल में बुखार हुआ।

उसकी हालत देखते हुए जेल प्रशासन ने उसे अस्पताल दाखिल करवा दिया। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक सुखबीर 9 अगस्त को अस्पताल दाखिल हुआ था।

बाद में उसका कोरोना टेस्ट करवाया गया तो रिपोर्ट पोज़िटिव मिली। सुखबीर का ईलाज अस्पताल में ही चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक वीरवार की रात को सुखबीर कैदी वार्ड से फरार हो गया।

जांच में पता चला है कि वहां तैनात कर्मचारियों की नज़र से बचता हुआ सुखबीर खिड़की से फरार हुआ।

इस बारे में थाना नंबर 4 के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच की जा रही है।

वहां तैनात पुलिस कर्मचारी व अस्पताल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। जांच की जा रही है कि सुखबीर पिछले दिनों में किन्ह लोगों से मिला।

पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।