Prabhat Times
चंडीगढ़/जालंधर। कोरोना वायरस अनलॉक हो चुका है। हर एक राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। पंजाब के हालात देखते हुए राज्य में एक बार फिर वीकेंड लॉकडाउन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। लेकिन फिलहाल अधिकारिक तौर पर कोई आदेश जारी नहीं हुए हैं।
उधर, देर शाम जालंधर में भी कोरोना का एक बार फिर जालंधर में बड़ा धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि जालंधर में 468 मरीज़ों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिसमें से करीब 412 मरीज़ जालंधर जिला के हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर में बीते 24 घण्टे में 3 मरीज़ों की मृत्यु हुई है।
देश में बीते 24 घण्टे में सवा दो लाख के करीब नए मरीज़ सामने आ चुके हैं। यू.पी., दिल्ली, चंडीगढ़ में वीकेंड लॉकडाउन के पश्चात अब पंजाब में भी ये संभावना जताई जा रही है कि वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा हो सकती है। चर्चा है कि राज्य सरकार द्वारा वीकेंड लॉकडाउन के लिए केंद्र से अनुमति ली है। इसके पश्चात कैप्टन अमरिंदर द्वारा आला अधिकारियों के साथ बैठक की जा सकती है। फिलहाल इस बारे में अधिकारिक पुष्टी नहीं है।
ये भी पढ़ें