Prabhat Times
चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना के बदत्तर होते जा रहे हालातों के मद्देनज़र कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amrinder Singh) द्वारा रिव्यू मीटिंग की गई। लगभग डेढ घण्टे तक चली बैठक में कैप्टन ने संबंधित विभागों व अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया।
पता चला है कि रिव्यू बैठक में ये फैसला हुआ है कि फिलहाल राज्य में और सख्ती की जरूरत नहीं है। जो पाबंदीया 30 अप्रैल तक लागू हैं, उन्हें और सख्ती से पालन करवाया जाए। पाबंदीयां और न बढ़ाए जाने के कारण पंजाब में राहत महसूस की जा रही है।
बता दें कि राज्य में पहले लगाई गई पाबंदीया 30 अप्रैल तक लागू हैं। कहा गया था कि 30 अप्रैल के आगे क्या होगा, इसके लिए इस तिथि के नज़दीक जाकर सिच्यूएशन रिव्यू की जाएगी। लेकिन समय से पहले बैठक होने के कारण लोगों में सहम था कि कहीं पंजाब में और सख्ती न कर दी जाए। लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा बैठक के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
लगभग 2 घण्टे तक चली बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू ने पत्रकारों को बताया है कि फिलहाल राज्य में कोई नई पाबंदी नहीं लगाई जा रही है। सिद्धू के मुताबिक राज्य में ऑक्सीज़न की कोई कमी नहीं है। जानकारी दी गई है कि राज्य में वैक्सीन की 4 लाख डोज़ और पहुंच चुकी है। जिस कारण अब न तो राज्य में ऑक्सीज़न की कमी है और न ही वैक्सीन की।
इससे पहले पंजाब सरकार द्वारा राज्य में रविवार को मार्किट बंद करने के निर्देश दिए थे। साथ ही रात को नाईट कर्फ्यु का समय 8 बजे से कर दिया था। इसके साथ बार, रेस्तरां, जिम, स्पा सैंटर, सिनेमा हॉल, बंद करने के आदेश हैं। सिर्फ होम डिलवरी की इजाजत दी गई थी। रविवार को होम डिलवरी तक बंद करने के निर्देश दिए थे।

चंडीगढ़ में बदला नाइट कर्फ्यु का समय

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में एक बार फिर नाइट कर्फ्यु का समय बदल दिया गया है। वीरवार रात से नाइट कर्फ्यु का समय रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक होगा। इससे पहले नाईट कर्फ्यु का समय रात 8 बजे से शुरू हो रहा था। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के नेतृत्व में शुक्रवार को वॉर रूम की बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगामी दिनों में लगने वाले वीकेंड लॉकडाउन पर भी निर्णय लिया जाएगा।

हरियाणा में शाम 6 बजे बंद होंगे बाजार

हरियाणा में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। हरियाणा में कल यानी शुक्रवार (23 अप्रैल 2021) से दुकानें शाम 6 बजे बंद हो जाएंगी। सरकार ने सभी गैर जरूरी समारोहों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ट्वीट कर जानकारी दी है कि कोरोना से निपटने के लिए राज्य सरकार हर एहतिहाती कदम उठा रही है।
ये भी पढ़ें