Prabhat Times
जालंधर। महानगर जालंधर में कोरोना का कहर बरप रहा है। जालंधर मे आज 206 मरीज़ों की रिपोर्ट पोजिटिव आई है।
आज सामने आए मरीज़ों में बैस्ट प्राईस के करीब 15 कर्मचारी तथा टोयटा शोरूम के भी कई कर्मचारी कोरोना पोज़िटिव पाए गए हैं।
पता चला है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के बेटे साहिल सांपला की रिपोर्ट भी पोजिटिव आई है।
इसके अतिरिक्त आज जालंधर में 2 लोगों की मृत्यु का भी समाचार है। जालंधर में मरीज़ों की सख्या 7200 भी पार कर गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 19 हो गया है।
सेहत विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ मरीज़ दूसरे जिलो से भी संबंधित है। उनकी जानकारी संबंधित जिलों के सेहत अधिकारियों को भेजी जा रही है।

इन ईलाकों के हैं मरीज़

न्यू रसीला नगर, विजय नगर, शांति नगर, गुज्जा पीर, आबादपुरा, कृष्णा नगर, दियोल नगर, न्यू जवाहर नगर, औहरी मोहल्ला, मोता सिंह नगर, लक्ष्मी पुरा, जालंधर हाईटस, बस्ती गुजां, शक्ति नगर, अर्जुन नगर, माडल टाऊन, भोगपुर, जंडियाला, मिल्ट्री अस्पताल, रेरू पिंड,
लाडोवाली रोड़, एकता नगर, कमल विहार, भारत नगर, रणजीत नगर, कुक्कड़ पिंड, रामगढ़िया मोहल्ला (गोराया), अर्बन एस्टेट फेज़-2, संतोखपुरा, हिमाचल कालोनी, सूर्या इंकलेव, साउथ इंकलेव, छोटी बारादरी, लेबर कालोनी, जी.टी.बी. नगर, बस्ती नौ, चंदन नगर, लाजपत नगर, मास्टर तारा सिंह नगर, गढ़ा, जालंधर कैंट, डिफैंस कालोनी, वचिंत नगर,  सुभाणा रोड़ (गढ़ा), निजात्म नगर ईलाकों के हैं।
बता दें कि बीते दिन 243 मरीज़ों की रिपोर्ट कोरोना पोज़िटिव आई थी। बता दें कि पंजाब में कोरोना मरीज़ों का आंकड़ा 59 हज़ार के पार कर गया है।