Prabhat Times
जालंधर। महानगर जालंधर में नगर निगम (Corporation) ने आज ‘डिफाल्टरों’ (Defaulter) के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। नगर निगम ने आज जालंधर के पॉश ईलाके माडल टाऊन में कई प्रोपर्टीज़ को सील (Seal) कर दिया है।
सील की गई ईमारतों में आई लव डैज़र्ट, लॉक्सीन शार्प, वॉक सिंह, मोटर जंक्शन शामिल हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि इनमें से जो प्रोपर्टी मालिक बकाया जमा करवा देंगे उन प्रोपर्टीज़ को नियम मुताबिक रिलीज़ कर दिया जाएगा।
बता दें कि कार्पोरेशन कमिश्नर करणेश शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा सख्ती से काम किया जा रहा है। पिछले समय में देखने में आया था कि शहर के अधिकांश लोगों ने प्रोपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया है। जिससे सरकार को लाखों का रैविन्यू लॉस है।
कार्पोरेशन कमिश्नर करणेश शर्मा द्वारा प्रोपर्टी टैक्स विभाग को सख्ती से काम करने के निर्देश दिए। 31 मार्च तक बकाया प्रोपर्टी टैक्स जमा करवाने की आखिरी तिथी है। लेकिन अब नगर निगम का प्रोपर्टी टैक्स विभाग अचानक हरकत में आ गया है।
आज प्रोपर्टी टैक्स विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर सुखजिन्द्र सिंह सिद्धू की टीम ने जालंधर के पॉश एरिया माडल टाऊन मार्किट में बड़ा एक्शन लिया। बार बार नोटिस दिए जाने के बावजूद प्रोपर्टी टैक्स जमा न करवाने वाले नगर निगम के डिफाल्टर्ज की प्रोपर्टी सील कर दी गई। माडल टाऊन में करीब 5 प्रोपर्टी सील की गई है।
असिस्टैंट कमिश्नर सुखजिन्द्र सिंह सिद्धू के मुताबिक टैक्स जमा करवाने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। इस अवधि के दौरान टैक्स जमा न करवाने वालों पर बकाया राशि की 20 प्रतिशत पैनल्टी तथा मासिक व्याज लगाया जाएगा।
असिस्टेंट कमिश्नर सुखजिन्द्र सिंह सिद्धू ने शहरवासियों से अपील की है कि वे प्रोपर्टी टैक्स जमा करवाए ताकि सीलिंग और निगम की कार्रवाई से बचा जा सके।
इसी बीच पता चला है कि नगर निगम ने कई इमारतों के मालिकों से टैक्स वसूल भी किया है। अधिकारियों का कहना है कि जो लोग बकाया राशि जमा करवा देते हैं तो उन इमारतों की सील खोल दी जाएगी।

ये भी पढ़ें