Prabhat Times
जालंधर। बेशक, पंजाब सरकार से लेकर जिला प्रशासन तक कोरोना (Corona) संक्रमण  कम हो जाने के आंकड़े पेश कर रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नज़र आ रही है। आज फिर जालंधर में कोरोना का क्रूर रूप सामने आया है। जालंधर नगर निगम के एक्सईएन गुरां दास की कोरोना के कारण मृत्यु हो गई है। पता चला है कि एक्सईएन गुरां दास दो दिन पहले ही बीमार हुए थे और आज उनकी मृत्यु हो गई।
जानकारी के मुताबिक जालंधर नगर निगम में एक्सईएन (बी.एडं.आर.) गुरां दास शुक्रवार को बीमार हुए थे। तबीयत खराब होने के कारण शनिवार को उन्हें प्राईवेट अस्पताल दाखिल करवाया गया। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हैरानीजनक और डरावना तथ्य ये है कि दो दिन में ही आज एक्सईएन गुरां दास की मृत्यु हो गई।
एक्सईएन गुरां दास के पास माडल टाऊन ज़ोन और मदर फ्लौर मिल ज़ोन एरिया था। पता चला है कि दोनो ज़ोन के दो अधिकारियों की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। गुरां दास की मृत्यु के कारण शोक के तौर पर आज जालंधर नगर निगम में हॉफ-डे भी घोषित कर दिया गया था। बता दें कि एक्सईएन गुरां दास की पत्नी श्रीमती निर्मला देवी पंजाब एग्रो कार्पोरेशन का डायरेक्टर भी हैं।
पंजाब सफाई मजदूर फैडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल, मिनिस्ट्रीयल स्टाफ यूनिअन के प्रधान राजन गुप्ता ने एक्सईएन गुरां दास के अकस्मात निधन पर शोक जताया है। चंदन ग्रेवाल और राजन गुप्ता ने लोगों से कोविड -19 नियमों का पालन करने की अपील की है।

बड़ा सवाल! ये कोरोना संक्रमण नहीं तो क्या?

दो दिन पहले तक स्वस्थ नज़र आए एक्सईएन गुरां दास की मृत्यु ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार के आंकड़ो पर सवालिया निशान लगा दिया है। कुछ दिन पहले तक रोजाना कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़े और मृत्यु दर से सभी चिंतित थे। लेकिन पिछले एक सप्ताह से स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार कोरोना संक्रमण कम होने के आंकड़े जारी किए जा रहे हैं।
इस बात को लेकर हर एक व्यक्ति हैरान था कि ऐसा क्या हुआ कि कोरोना संक्रमण कम हो गया। लेकिन एक्सईएन गुरां दास की अकस्मात मृत्यु ने स्वास्थ्य विभाग पर सवालिया निशान लगा दिया है। इस अकस्मात मृत्यु से अनुमान है कि कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है। 

ये भी पढ़ें