Prabhat Times
जालंधर। दिन निकलते ही पत्रकार जगत से बहुत ही दुःखदायी खबर सामने आई है। कई दशकों तक पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े पंजाब प्रैस क्लब के पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ पत्रकार मेजर सिंह का निधन हो गया है। सरदार मेजर सिंह कई दशकों से अजीत अखबार के लिए रिपोर्टिंग करते रहे।
शुक्रवार को पेट में इंफेक्शन होने के चलते उन्हें श्रीमन अस्पताल दाखिल करवाया गया था। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वैंटीलेटर पर रखा गया। आज तड़कसार दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।मेजर सिंह की कुछ महीने पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, लेकिन वह उससे ठीक हो गए थे।
सरदार मेजर सिंह की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार आज शनिवार की शाम 4 बजे शमशानघाट, माडल टाऊन, जालंधर में होगा।
सरदार मेजर सिंह की मृत्यु पत्रकार जगत और परिवार के लिए कभी न पूरी होने वाले क्षति है। प्रभात टाइम्ज़ परिवार द्वारा निरंकार प्रभू परमात्मा के चरणों में अरदास है कि इस पवित्र आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

ये भी पढ़ें