जालंधर (ब्यूरो): लॉकडाउन, कर्फ्यु शुरू होने से भी पहले से दिन रात सेवा में जुटे पार्षद शैरी चड्डा व उनकी टीम सिर्फ जनता की ही नहीं बल्कि सरकारी डियूटीज़ पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है।

आज पार्षद शैरी चड्डा, पकंज कुमार, कपिल आहूजा, संजू द्वारा सिविल अस्पताल के अधिकारियों को 51 पी.पी.ई. किट दी। पार्षद शैरी चड्डा ने बताया कि श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ नवदुर्गा मंदिर, नंगल के मार्गदर्शन से तथा गुरूदेव बाबा बिहारी लाल जी के आर्शीवाद से पी.पी.ई. किट की सेवा की गई है।बता दें कि कांग्रेसी पार्षद शैरी चड्डा द्वारा लॉकडाउन, कर्फ्यु शुरू होने से पहले ही सिर्फ अपने ही वार्ड में नहीं बल्कि आसपास के ईलाकों में सेनीटाईज़ करवाया। साथ ही जरूरतमंद लोगों के लिए दिन रात लंगर की व्यवस्था की।सेहत विभाग द्वारा कोविड 19 को लेकर जारी की गई गाइडलांइस को ध्यान में रखते हुए पार्षद शैरी चड्डा द्वारा घरों में राशन वितरण किया गया। शैरी चड्डा, कपिल आहूजा व उनकी टीम द्वारा अपने निजी संसाधनों से आज तक लगातार गरीब व जरूरतमंद लोगों को राशन पहुंचा रहे हैं। पार्षद शैरी चड्डा का कहना है कि इस महामारी पर एक दूसरे की मदद करते हुए ही आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होने कहा कि वे लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध हैं।