Prabhat Times

जालंधर। (Councilor wife misbehaved in Jal, FIR registered against this Congress leader) इस समय की बड़ी खबर जालंधर से है। जालंधर के वार्ड नंबर 66 में चुनावों के बाद पार्षद की पत्नी से गल्त व्यवहार करने वाले कांग्रेसी नेता व उसके साथी के खिलाफ थाना नम्बर 2 में केस दर्ज किया गया है।केस दर्ज किए जाने की पुष्टि थाना नम्बर 2 के एस.एच.ओ. बलजिन्द्र सिंह ने की है।
बता दें कि गत दिवस शाम 6 बजे मतदान संपन्न होने के पश्चात वार्ड नंबर 66 के अंर्तगत आते गाज़ीगुल्ला में विवाद हुआ। जानकारी के मुताबिक जनप्रतिनिधि की पत्नी के साथ कांग्रेसी वर्करों द्वारा र्दुव्यवहार किया गया।
इस तथ्य का पता चलते ही उनके समर्थक मौके पर एकत्र हो गए। काफी देर तक विवाद के पश्चात देर शाम थाना नम्बर 2 में शिकायत दर्ज करवाई गई।
पुलिस को दिए ब्यानों में कहा गया कि आरोपियों द्वारा उनकी वीडियो बनाई गई और उनके साथ अभद्र शब्द कहे गए।
पुलिस द्वारा शिकायत पर जांच के पश्चात आज शाम कांग्रेसी नेता बब्बू सिडाना व उसके साथी साहिल के खिलाफ धारा 354 आई.पी.सी. के अधीन केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि बब्बू सिडाना को चुनावो में वार्ड नंबर 66 का इंचार्ज बनाया गया है।

ये भी पढ़ें